मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन आर्शिवाद यात्रा का जवाब कांग्रेस प्रमंडलों में रैलियों के जरिये देगी

Jharkhand झारखण्ड

रांची: कांग्रेस झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन आर्शिवाद यात्रा का जवाब प्रमंडलों में अपने रैलियों के जरिये देगी। कां्रगेस पार्टी प्रदेश के पांचों प्रमंडलों में रैली करेगी जिसमें केन्द्रीय नेताआं के साथ-साथ प्रदेश स्तर के नेता भी भाग लेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने दावा किया है कि कांग्रेस की असली ताकत इस महीने से शुरू होनेवाली प्रमंडल स्तरीय रैलियों में दिखेगी। इन रैलियों से राज्य सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता भी इसके लिए कमर कस चुकी है। कांग्रेस पार्टी रघुवर सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने का प्रयास करेगी जिससे जनता के बीच कांग्रेस के प्रबत झुकाव की भी वकालत कांग्रेस के नेता करेंगे। रामेश्वा उरांव आज कांग्रेस मुख्यालय में दशहरा मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जुटे। प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पहले सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दीं और फिर चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान गीताश्री उरांव, रौशन लाल भाटिया, राणा संग्राम सिंह, अनादि ब्रह्मड्ढ, पीडी शर्मा, वीपी शरण, मुख्य रूप से उपस्थित हुए। डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि पर्व के समय परिवार का मिलन होता है, लोग दूर-दराज से आकर त्योहार मनाते हैं। कांग्रेसजन भी इसी प्रक्रिया में एक दूसरे से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में हम पूरी तरह से लगे हुए हैं और संगठन के माध्यम से एक-एक मतदाता तक पहुंच रहे हैं। यह तय हो चुका है कि गठबंधन के तहत कांग्रेस चुनाव लड़ेगी लेकिन सीटों को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस से कोई भी विधायक दूसरे दल में नहीं जा रहा। प्रथम चरण में हमने जिला अध्यक्षों की बैठक कर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया और लोकसभा चुनाव में जो बूथ कमिटियां बनाई गई थी उसकी समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *