
रामगढ़ से उपेन्द्र कुमार की रिपोर्टः-
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रजरप्पा के छिन्नमस्तिका में जाकर पूजा अर्चना करते हुए राज्य के खुशहाली के लिये मन्नत मांगी और विकास की कामना की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गुरुवार को रामगढ़ के रजरप्पा पहुंचे। यहां उन्होंने छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सरना देवता की पूजा की। इसके बाद उन्होंने मां छिन्नमस्तिका की पूजा की। हेमंत सोरेन ने पूरे विधि-विधान से पूजा की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने मां छिन्नमस्तिका के चरणों में शीश नवा कर राज्य की समृद्धि हेतु प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देखने के लिए यहां काफी भीड़ जमा थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नए साल पर राज्य को नई राह पर ले जाने की यह जीत है। हमने मां छिननमस्तिका से आशीर्वाद मांगा। मां हमें शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार पर हर जन की नजरें हैं। इसलिए मां का भी आशीर्वाद हर किसी पर रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मां से विकास की इच्छा की है और राज्य को विकास की दौड़ में आगे ले जाने के लिये मैंने मां से प्रार्थना भी की है।
