
मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एकबार फिर से जान से मारने की धमकी अपराधियों ने दी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गयी है. सीएम को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गयी है. पिछले साल भी सीएम को ई-मेल से जान से मारने की धमकी दी गयी थी.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर म्-डंपस से जान से मारने की धमकी मिली है. सीएम के समर्थकों का कहना है कि हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए अपराधियों ने उन्हें निशाने पर ले रखा है और ई मेल भेजकर धमकी भेज रहे हैं.इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पिछले वर्ष जुलाई महीने में भी ई-मेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी.
अपराधियों ने आठ और 17 जुलाई , 2020 को ई-मेल भेजकर सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी और इस मामले में रांची के साइबर थाने में पहले से भी दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी. दर्ज दोनों प्राथमिकी में कहा गया है कि ई-मेल भेजने में जर्मनी व स्विटजरलैंड के अलग-अलग सर्वर का प्रयोग किया गया था.मुख्यमंत्री को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद से अपराधियों को पकड़ने के लिए सीआइडी ने प्रयास तेज कर दिए हैं. सीआइडी के एडीजी अनिल पाल्टा खुद ही इस केस की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. उन्होंने जर्मनी व स्विटजरलैंड को अनुरोध पत्र भी भेजा है ताकि ई-मेल भेजने वालों तक पुलिस पहुंच सके. अब तक साइबर क्राइम थाने को इस ई-मेल से संबंधित आइपी एड्रेस का पता नहीं चला है.इससे पहले बीते चार जनवरी को राजधानी के किशोरगंज चैक पर मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के बाद पांच जनवरी को उन्हें एक बेनामी ई-मेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है. इस मामले में मुख्यमंत्री आवास में तैनात विशेष शाखा के दारोगा मोहम्मद तंजील खान के बयान पर रांची के साइबर थाना में प्राथमिकी (केस नंबर 02ध्2021) दर्ज की गई है.
