
रांची से अशोक कुमार की रिपोर्ट
रांची: झारखंड के विकास में केंद्र सरकार की सहभागिता जरूरी है और इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास में सहयोग मांगा है । राज्य के विकास में केंद्र सरकार की अहम भूमिका को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास में सहयोग मांगा है । वहीं केंद्रीय योजनाओं को झारखंड में तरजीह देने की बात कही है। हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर यह आग्रह किया है कि केंद्रीय योजनाओं में झारखंड को तरजीह दी जाए और झारखंड में चल रही केंद्रीय योजनाओं कर राज्य के विकास में सहयोग मांगा है । वहीं केंद्रीय योजनाओं को झारखंड में तरजीह देने की बात कही है। हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर यह आग्रह किया है कि केंद्रीय योजनाओं में झारखंड को तरजीह दी जाए और झारखंड में चल रही केंद्रीय योजनाओं को समय से पूरा करने में राज्य सरकार पूरी तरह से सहयोग करेगी वही हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री से मुलाकात के शनिवार को रांची लौट अाये। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा है कि वह फिर जल्द ही झारखंड से जुड़े मामलों और मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री से पूरी तैयारी के साथ मिलेंगे। उसमें झारखंड की समस्याओं पर प्रधानमंत्री के साथ विस्तार से बातचीत होगी। वैसे उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है कि झारखंड पर विशेष ध्यान देने की अावश्यकता है। कई मामलों में झारखंड जरूर देश में ऊपरी पायदान पर है लेकिन कई मामलों में इसकी स्थिति उलट है। झारखंड बहुत पिछड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि इसमें सामंजस्य बनाते हुए राज्य को तेजी से अागे ले जाने की जरूरत है।
हेमंत सोरेन ने बताया कि अभी केंद्र सरकार बजट को लेकर बैठकें कर रही है। इसलिए भी प्रधानमंत्री से अाग्रह किया गया ताकि बजट में झारखंड पर विशेष ध्यान दिया जा सके। वैसे उन्होंने राज्य में ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की मांग भी रखी। अाईएएस-अाईपीएस अधिकारियों की कमी से भी पीएम को अवगत कराया। अादिवासियों के अधिकारों को संरक्षित करने की मांग रखी। मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया
मोमेंटम झारखंड में हुई गड़बड़ी को लेकर पूर्व सीएम रघुवर दास के विरुध एसीबी में हुई शिकायत पर सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की जांच एजेंसियां हैं, वह अपना काम करेगी। राज्य सरकार की भी गड़बड़ियों पर नजर है। उसकी जांच होगी। बाबूलाल मरांडी के भाजपा में जाने के सवाल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि इस तरह की चर्चा हो रही है, इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। यह पूछने पर अगर वह भाजपा में चले जाते हैं तो झामुमो के लिए क्या चुनौती होगी, सीएम ने कहा कि पांच साल तक उनके सामने कोई चुनौती नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 जनवरी को ही रांची वापस लौट आएं। फिर वह 12जनवरी को भी दिल्ली जाएंगे। 13 जनवरी को वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई गैर भाजपा दलों की बैठक में शामिल होंगे।
