युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल जदयू में होंगें शामिल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र यादव ने भी नाराज होकर पार्टी को छोड़ा

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
पटना: राष्ट्रीय जनता दल को लोकसभा चुनाव के बीच बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने राजद छोड़ दी है। अब वह नीतीश कुमार के पाले में जाएंगे। बुलो मंडल गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बुलो मंडल को सदस्यता दिलाएंगे। थोड़ी देर बाद जदयू के प्रदेश अघ्यक्ष उमेश कुशवाहा पार्टी काार्यालय में बुलो मंडल को जदयू की सदस्यता दिलायेगें। राष्ट्रीय जनता दल ने दावा किया है कि बुलो मंडल 2020 के बाद से पार्टी में सक्रिय नहीं थे। उन्होंने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण भी नहीं कराया था। बुलो मंडल भागलपुर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन इस बार महागठबंधन में भागलपुर सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है इसलिए नाराज थे।

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने भी इस्तीफा दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को लिखे पत्र में यादव ने कहा कि राजद की नीति से वे सहमत नहीं रह गए हैं। राजद में केवल राज के लिए नीति चल रही है। जबकि राज और नीति में सामंजस्य जरूरी है। सिद्धांत के बिना राजनीति का मतलब आत्मा के बिना शरीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *