
नयी दिल्ली से शिखा यादव की रिपोर्टः-
नयी दिल्ली: यूपीएससी,संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणामों की घोषणा कर दी है। यूपीएससी द्वारा आज 4 अगस्त 2020 को परिणामों के लिए जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है, वहीं जतिन किशोर ने दूसरा और प्रतिभा वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यूपी की विशाखा यादव ने छठा स्थान प्राप्त कर लड़कियों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है जबकि प्रतिभा वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए लड़कियों में पहला स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणामों की घोषणा और वर्ष 2019 के टॉपर्स की लिस्ट अपने ऑफिशियल पर जारी की है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम नोटिस के अनुसार वर्ष 2019 की परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 829 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए संस्तुति आयोग द्वारा की गयी है। इनमें से 304 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से हैं, जबकि 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 उम्मीदवार एसटी वर्गों से हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 के लिए लिखित परीक्षा सितंबर 2019 में आयोजित की गयी थी जबकि पर्सनॉलिटी टेस्ट का आयोजन फरवरी से अगस्त 2020 के बीच किया गया था। परीक्षा के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए संस्तुति आयोग द्वारा की गयी है। यूपीएससी में सफल हुए परीक्षार्थीयों में खुशी की लहर है और वे जीवन में कुछ नया करने की तमन्ना बता रहे हैं।
