

रांची से अशोक कुमार
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाक के बाल रहे अधिकारियों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लागातार कहर बरपा रहे हैं। रघुवर दास की सरीकार में तूती बोलनेवाली अधिकारियों की आवाज अब झारखंड में बुलंद आवाज में सुनायी नहीं देगी। झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार पुरवार को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल कार्मिक विभाग में योगदान करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक रामलखन गुप्ता का तबादला करते हुए कर्मिक विभाग में योगदान करने को कहा गया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। राहुल कुमार पुरवार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैैं। शिकायतों के आलोक में राज्य सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पिछली सरकार में नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते हुए हेमंत सोरेन ने टाटा प्रोजेक्ट्स के 43 करोड़ के भुगतान के एवज में राहुल पुरवार द्वारा ढाई प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए मामला विधानसभा में उठाया था। विभागीय सचिव की जांच में भी इसे संदिग्ध पाया गया था। विधायक सरयू राय ने इस प्रकरण में कड़ी कार्रड्ढवाई की मांग राज्य सरकार से गुरुवार को की थी। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रधान सचिव रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुनील कुमार वर्णवाल पूर्व में ही पद से हटाए जा चुके हैैं। उन्हें कार्मिक में योगदान देने को कहा गया था। एक माह बीतने के बाद भी उनकी पोस्टिंग नहीं की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ओएसडी रहे राकेश चैधरी का तबादला राज्य सरकार ने कर दिया है। चैधरी राज्य सचिवालय सेवा के पदाधिकारी हैैं। उन्हें हजारीबाग आयुक्त कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा उनके पास सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग व श्रमायुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके बाद अभी कई अधिकारियों को हेमंत सरकार उनकी महत्वपूर्ण पदों से बिदाई करनेवाली है।
