
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : श्री श्री शिव बारात आयोजन इन्द्रपुरी कृष्णा नगर कॉलोनी, रातु रोड, रांची के तत्वधान में समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 8 मार्च को बहुत ही धूमधाम हर्षाल्लास के साथ देवाधिदेव महादेव की बारात की शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष बारात की शोभा यात्रा में शिव महाकाली का महा तांडव, राम दरबार में हनुमान जी सीना फाड़ते हुए, राम लला पर आधारित झांकी, ज्ञानवापी महादेव की झांकी, पंचमुखी भोले बाबा अपने नदी पर सवार होंगे, केदारनाथ मंदिर की छवि, छव नृत्य, बैंड बाजे, खडकपुर के प्रसिद्ध सिंधी ढोल की टोली जबरदस्त ताशा पार्टी, पोड़े से सुसज्जित रथों की टोली भी शामिल होगी। साथ ही सुप्रसिद्ध भजन गायकों के द्वारा मनमोहक भजन की गंगा प्रवाहित होती रहेगी ।
इस शोभा यात्रा मे पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी, दीपक प्रकाश, आशा लकड़ा, सुदेश महतो शामिल होंगे। वही बारात में मुख्य रूप से हरविंदर सिंह बेदी, बिंदू, भूषण दूबे, विनय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, मंटू चौबे, राहुल अवस्थी, सुनीता देवी, अशोक यादव, दिलीप गुप्ता, विक्की यादव, संजीव चौधरी, डॉक्टर अजय छाबडा, श्री चेतलाल रामदास, सुजीत सिंह नंद किशोर अरोडा शामिल रहेंगें । इस शोभा यात्रा के मार्ग में परिवर्तन किया गया है । इस वर्ष की शोभा यात्रा इंद्रपुरी शिव मंदिर प्रांगण से निकलकर मेट्रो गली, रातु रोड दुर्गा मंदिर होते हुए न्यू मार्केट चौक, हरमू रोड, गौशाला, गाड़ी खाना से कार्ट सराय, रोड जे जे रोड, शहीद चौक से होते हुए पुस्तक पथ, गाँधी चौक, महावीर चौक से श्रद्धानन्द रोड, चैती दुर्गा, सुभाष चौक से फिर शहीद चौक होते हुए अलवर्ट एक्का चौक से चन्द्र शेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति स्थित राम मन्दिर, सर्जना चौक पहुँचेगी जहाँ पर शिव बारात का स्वागत एवं विधि विधान से शिव विवाह विद्वान पुरोहितों एवं चन्द्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा संपन्न होगी । साथ ही साथ दिल्ली के बंटी एवं सोनिया ग्रुप के द्वारा नाट्य मंचन और मुम्बई एव बिहार सुप्रिसद्ध भजन गायको विनय तिवारी, सोना सिंह एवं प्रिया सिंह के भजनों की गंगा प्रवाहित होगी । इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, सचिव शैलन्द्र मार वरीय उपाध्यक्ष गौरव बजाज, सुमित बजाज, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन पपनेजा, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नेवारी, हीरालाल पपनेजा, अशोक बजाज, हरजीत सिंह, कौशल कुमार चौधरी, गिरधारी लाल वर्मा, येकास राज गुप्ता, राकेश अरोड़ा, नीरज जायसवाल, रवि अरोड़ा, सजय अरोडा, शंकर किंगर, संजय अग्रवाल, अनिल गुप्ता, चंदन, बच्चन चौधरी, गौरव गिरधर, राजू बटी, विवेक राज गुप्ता नमन भरतीया, राजू प्रसाद, साकेत, वैभव विक्रम, तन्नू और सतीश का मुख्य योगदान है।
