रांची के हिन्दपीढ़ी में 14 मई को लगेगा स्वस्थ रांची समृद्ध रांची मेगा हेल्थ कैंप, झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने लोगों को आने का दिया आमंत्रण

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति शिक्षा जगत

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : राजधानी रांची में लोगों को स्वस्थ रखने की मुहिम झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने चलाया है। आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज शाम 5ः00 बजे हिन्दपीढ़ी वार्ड 23 के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आगामी 14 मई 2023 दिन रविवार को आयोजित होने वाले स्वस्थ रांची समृद्ध रांची मेगा हेल्थ कैंप का प्रचार-प्रसार कर लोगों को स्वास्थ्य शिविर में आने के लिए आमंत्रित किया। आदित्य जयसवाल व उनकी टीम ने बताया कि झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी की ओर से 14 मई 2023, दिन रविवार को पूर्वाह्न 09ः30 बजे से अपराह्न 12ः30 बजे तक इदरीशिया तंजीम स्कूल, हिन्दपीढ़ी, रांची में स्वस्थ रांची समृद्ध रांची मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें जनरल फिजिशियन, हड्डी रोग, मानसिक रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मस्तिष्क रोग, नाक, कान, एवं गला रोग, हदृय रोग, यूरिन रोग विशेषज्ञ के प्रमुख डॉक्टर्स द्वारा मरीजों का हेल्थ चेकअप कर उन्हें निःशुल्क दवाईयां दी जाएगी।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि राजधानी रांची स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल रहे। दैनिक जीवन में लोगों की भाग-दौड़ काफी बढ़ गई है जिस कारण लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति ख्याल नहीं रख पा रहे है, वहीं कुछ लोग पैसे के आभाव में अपना इलाज नहीं करा पाते है, इन सब चीजों को देखते हुए प्रोफेशनल्स कांग्रेस द्वारा रांची शहर के हर क्षेत्र में निरंतर निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है, ताकि हमारे शहरवासी लाभान्वित हो सके। पार्षद प्रत्याशी खालिद उमर ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल के साथ मिलकर पूरे हिंदपीढ़ी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर ज्यादा से ज्यादा लगाया जाए ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ उठा सकें और पूरा वार्ड रोग मुक्त हो ।

मौके पर प्रचार-प्रसार करने वालों में प्रोफेशनल्स कांग्रेस की प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह, अनुराग मिश्रा, पार्षद प्रत्याशी खालिद उमर, अमरजीत सिंह, आसिफ जियाउल, मोहसिन अहमद, खालिद, बेबी, नसरीन सोनी,लाडली, निखत, प्रवीण, अनवर, बाबला, मोहम्मद रफी ,मोहम्मद अफरोज ,मोहम्मद मजीद ,शमशेर,शहजाद, मास्टर सोनू, जमील, इमरान, हाफिजी, शाहिद, नसीम, महफूज ,परवेज, मुजाहिद ,मुमताज, नईम,बबलू, जइद, बबलू कुरैशी ,असलम ,मुस्तफा ,रमीज, राजा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *