रांची के हिन्दपीढ़ी से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा, 54 मरीज हुए झारखंड में, 3 हिन्दपीढ़ी से और 1 मरीज बेड़ों से चिन्हित

Jharkhand झारखण्ड देश

मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-

रांची: झारखंड में फिर आज 4 कोरोना मरीज मिले हैं। रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या बढ़कर 54 हो गई है। अब तक दो कोरोना मरीजों की मौत राज्‍य में हो चुकी है। जबकि 8 कोरोना मरीज अबतक स्‍वस्‍थ होकर अस्‍पतालों से डिस्‍चार्ज हो गए हैं। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बुधवार को चार नए कोराना मरीज मिलने की पुष्टि की है।झारखंड में अब तक 54 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो चुकी है। गुरुवार की शाम रांची के चार मरीजों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। इनमें से तीन हिंदपीढ़ी के व एक बेड़ो का रहने वाला हैं। अब केवल हिंदपीढ़ी में कोरोना मरीजों की संख्या 30 और बेड़ों में दो हो गई है। इससे पहले रांची के बरियातू में ही एक संक्रमण का मामला आ चुका है। वहीं राज्य में अब तक कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी रांची ें 33, बोकारो में 10, हजारीबाग में 3, धनबाद-सिमडेगा में 2-2, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा और गढ़वा में एक-एक संक्रमण का मामला सामने आ चुका है। इधर, गुरुवार को मिले संक्रमित मरीजों को कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि बुधवार की देर रात हिंदपीढ़ी के चार लोग कोरोना को मात देकर रिम्स से निकले। उनके चेहरे पर खुशी थी तो जुबां पर डाॅक्टरों के लिए दुआएं थी। इनमें से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने कहा-कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। डाॅक्टरों की सलाह और गाइडलाइन फाॅलो करें तो चिंता की जरूरत नहीं। मलेशियाई युवती पर एफआईआर दर्ज है, इसलिए उसे नहीं छोड़ा गया है।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21600 हो गई है। गुरुवार को आंध्रप्रदेश में 80, राजस्थान में 49, पश्चिम बंगाल में 33, उत्तरप्रदेश में 24, कर्नाटक में 16, बिहार में 5, झारखंड में 3 और असम में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21393 मामले आए हैं। इनमें 16454 का इलाज चल रहा है। 4257 ठीक हुए हैं, वहीं 681 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21393 मामले आए हैं। इनमें 16454 का इलाज चल रहा है। 4257 ठीक हुए हैं, वहीं 681 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *