राखी बांधने के बहाने बुलाकर बहन ने की भाई की हत्या

Jharkhand अपराध झारखण्ड

गुमला: रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई के लंबी उम्र के लिये दुआयें मांगती है तो वहीं कलयुगी बहन ने अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। ऐसे में कोई भाई कैस्ेा अपने बहन पर भरोसा करेगा ? रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बेराटोली गांव निवासी 25 वर्षीय संजय सिंह की उसकी बड़ी बहन चिंता देवी तथा जीजा देवनारायण ने मिलकर कर दी। आरोपी चिंता देवी ने संजय सिंह को राखी बांधने के बहाने घर बुलाया था। इसके बाद उसने अपने पति के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर अपने भाई की हत्या कर दी। आरोपी देवनारायण जशपुर जिला के आरा गांव का रहने वाला है। हमले में संजय की मां मानकी देवी भी गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए जशपुर ले जाया गया है। घटना की सूचना के बाद जशपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जशपुर भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संजय सिंह को राखी बांधने के लिए चिंता देवी ने अपने ससुराल बुलाया था। गुरुवार को संजय सिंह बहन के ससुराल पहुंचा। संजय के साथ उसकी मां मानकी देवी, भाई सनिदेवल सिंह, पत्नी सरस्वती देवी, तीन वर्षीय बेटी खुशी, एक वर्षीय बेटी रीना व दोस्त जितवाहन सिंह भी था। रात करीब साढ़े आठ बजे संजय पड़ोस के एक घर गया हुआ था। तभी बहन चिंता उसे बुलाने गई। संजय बहन के साथ जाने से इंकार कर दिया। फिर वह उसे डांट फटकार कर जबरन घर लेकर पहुंची। घर पहुंचते ही संजय के जीजा देवनारायण ने संजय के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इसके बाद संजय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। संजय के पर वार होते देख जब उसकी मां बचाने आई, तो देवनारायण ने जान मारने की नीयत से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह भी घायल हो गई। दोनों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए जशपुर ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में संजय की मौत हो गई। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *