राजद की ओर से श्रम नियोजन और उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कोडरमा में झोंकी अपनी ताकत, केन्द्र में महागठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
कोडरमा/ रांची: राजद के जनाधार वाले कोेडरमा में राजद के बिना इंडिया गठबंधन चुनाव मजबूती से नहीं लड़ पायेगा। राजद के इस व्यापक जनाधार वाले एम और वाई समीकरण के साथ श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इंडिया गठबगंधन के लिये अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह को जीत दिलाने के लिये श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

श्रम नियोजन और उद्योग मंत्री सत्यानन्द भोगता ने कोडरमा के तिलैया स्थित शिव वाटिका में इंडिया महागठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी कामरेड विनोद सिंह के समर्थन में आयोजित जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के उपस्थिति में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। सत्यानंद भोक्ता का शिव वाटिका परिसर में पहुँचने पर राजद समेत महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने फूल माला से भव्य स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम में मंत्री श्री भोगता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे महागठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह जी कोडरमा लोकसभा से भारी मतों से विजयी होंगे। जनता मन बना चुकी है। पूरे देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। देश में हर जगह नफरत फैलाया जा रहा है। मन्दिर मस्जिद के नाम पर लड़ाया जा रहा है। देश पर पूंजीपतियों के कब्जा हो गया है। सारा निर्णय वही लोग ले रहे हैं और अपने पसंद अनुसार सरकार चला रहे हैं। लेकिन जनता सब समझती है। इस बार यह सब उल्टा होने वाला है। देश में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उक्त कार्यक्रम में बड़कागांव की विधायक अम्बा प्रसाद, कोडरमा जिलापरिषद अध्यक्ष सह राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *