रांची: झारखंड विधानसभा के नये अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो को झारखंड राजद के प्रदेश पदाधिकारियों ने उन्हें नयी भूमिका के लिये बधायी दी है। झारखंड राजद प्रदेश व्यवसायी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजन कुमार, प्रदेश महासचिव आशुतोष रंजन, महासचिव पिंकी यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को सफलतापूर्वक संचालन के बधायी देते हुए कहा है कि नये विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के कुशल नेतृत्व में झारखंड में विधायिका जनहित में नये आयाम लिखेगा। वहीं रंजन कुमार ने कहा है कि झारखंड में विधायिका की गरिमा भी रवीन्द्रनाथ महतो के नेतृत्व में नयी उंचाईयों को प्राप्त करेगा। विधानसभाध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड की जनता के हित में विधानसभा में नये कानून बनेंगे और इससे झारखंड में विकास के साथ साथ सुरक्षा का भी भाव सामने आयेगा। आशुतोष रंजन ने कहा है कि विधानसभाध्यक्ष सत्ता पक्ष और विपक्ष में समानता का भाव रखते हुए नयी बलंदियों पर विधायिका को ले जायेंगे। वहीं महासचिव पिंकी यादव ने कहा है कि विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं और झारखंड की साधारण जनता इनके पद पर आने से गर्व महसूस कर रही है।
