

रांची से अशोक कुमार और धनबाद से एम. अली की रिपोर्टः-
रांचीः राजनीति में अक्सर भाजपा अन्य राजनीतिक दलों को प्रेरणा देने का काम करता है। लेकिन कोरोना संक्रमण किे दौर में भाजपा भी अन्य राजनीतिक दलों से प्रेरित होकर काम कर रहा है। कोरोना संक्रमण में लाॅकडाउन की स्थिति में गरीबरों को राजधानी रांची में निवाला देने के लिये राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर सामुदायिक भोजनालय खोला गया। राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में प्रतिदिन सामुदायिक लालू भोजनानालय में सैकड़ों गरीब लोगों को सरूचिकर भोजन कराया जा रहा है। पिछले 40 दिनों से झारखंड राजद राजधानी रांची के रिम्स परिसर में गरीब को खाना परोसकर राजद का झंडा बुलंद कर रहा है। राजद की प्रदेश इकाई की टीम प्रतिदिन सुबह और शाम अपने हाथों से खाना परोसकर गरीबों को संकट के दौर में खाना खिला ररहे हैं। झारखंड रीाजद की ओर से आयोजित इस लालू भेाजनालय में पप्रतिदिन अलग-अलग खाना खिलाया जाता है। सप्तह में दो दिन पूड़ी सब्जी भी खिलाया जाता है तो वहीं गरीब हलवा और खीर खााकर लालू की राजद की प्रशंसा गरीब लोग करते नहीं थक रहे है। राजद की ओर से गरीबों को खाना खिलाने के इस कार्य की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। राजधाानी रांची के सासद संजय सेठ और विधायक सी.पी. सिंह जहां जनता को संकट के इस दौर में छोड़कर घरों में दुबके हुए हैं वहीं राजद की ओर से गरीबों को भोजन कराकर सभी राजनीतिक दलों को प्रेरित कर रहे हैं। राजद की इसी कार्य से प्रेरित होकर देर से ही सही भाजपा ने रांची में तो नहीं बल्कि धनबाद में सामुदायिक भोजन करा रही है। लॉकडाउन के दौरान गरीबों और जरूरतमदों को मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद से ही धनबाद के भाजपाई मोदी आहार का वितरण कर रहे थे। इसके तहत राशन दिया जा रहा था। अब भाजपा ने झारखंड राजद की तर्ज पर नई शुरूआत की है। धनबाद शहर में जरूरमंदों के लिए सामुदायिक किचन का शुभारंभ किया गया है। बुधवार को धनबाद के सांसद पीएन सिंह और धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने सफाईकर्मियों को भोजन प्रदान कर सामुदायिक किचन का शुभारंभ किया। पहले दिन पूड़ी, बुंदिया और सब्जी परोसा गया। धनबाद जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक किचन शुरू किया गया। इसे मोदी आहार का नाम दिया गया है। इसके तहत तमाम रिक्शा चालकों, सफाईकर्मियों, गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन कराया जाएगा। जेसी मल्लिक रोड स्थित कार्यालय में मोदी आहार वितरण का शुभारंभ बुधवार से सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया। झारखंड राजद की ओर से राजधानी रांची के लालू भोजनालय की चर्चा पूरे राज्य में है।
