राजद में अब भी है नौटंकी जारी, गौतम सागर राणा ने प्रदेश युवा अध्यक्ष अभय सिंह को किया निष्कासित

Jharkhand झारखण्ड

राजद में अब भी है नौटंकी जारी, गौतम सागर राणा ने प्रदेश युवा अध्यक्ष अभय सिंह को किया निष्कासित रांची: झारखंड में राजद की फजीहत अब भी जारी है। राजद में नेताओं के बीच सिरफुटौव्वल पार्टी के करारी हार के बाद भी नहीं थम रहा है। राजद की महत्वपूर्ण नेत्री और पूर्व मंत्री अन्नूपर्णा देवी सहित कई नेताओं के पार्टी से बाहर जाने के वावजूद उनका झगड़ा अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। झारखंड में राजद की बृझती लालटेन में अब और एक छेद हो गया है। इस बार राजद. प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा और और प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष अभय सिंह के बीच मतभेद कायम हो गया है। लगभग एक महीने से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के दौर ने एक दूसेर को नीचा दिखाने की प्रवृति हावी हो गयी है। राजद की अनुशासन समिति ने प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र शर्मा और युवा राजद के ही सुरेंद्र प्रसाद को पार्टी से छह वर्षों के लिए दल की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। युवा राजद के संबंधित पदधारियों पर दल विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने तथा संगठन को कमजोर करने का आरोप मढ़ते हुए यह कार्रवाई की गई है। अनुशासन समिति के संयोजक गिरधारी गोप ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में उन्होंने प्रदेश राजद प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार की ओर से भेजे गए आवेदन, सीसीटीवी फुटेज, समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में नकारात्मक बयान दिए जाने का हवाला दिया है। इसके साथ ही प्रदेश राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने की बात कही है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश नेतृत्व और युवा प्रदेश नेतृत्व के बीच ही मतभेद कायम हो गया है। इस सारी घटना के पीछे चतरा के लोकसभा प्रत्याशी रहे सुभाष यादव की भी बड़ी भूमिका बतायी जा रही है। सुभाष यादव झारखंड में अपने दम पर प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं जिसे लेकर राजनीतिक चाल चली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *