
मुखर संवाद के लिए शांति गोपाल की रिपोर्ट
जामताड़ा :राजमहल के भाजपा विधायक अनंत ओझा अब मां के नाम पर राजनीति कर रहे हैं ।अनंत ओझा मां को बीमार बताकर रांची से राजमहल आना चाहते हैं भाजपा विधायक को मां की आड़ में राजनीति नहीं करनी चाहिए ।लॉक डाउन का पालन करते हुए उनको दूसरे का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता नहीं है यह बातें जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहीं हैं। इरफान अंसारी ने विधायक अनंत ओझा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह मेरे करीबी मित्र हैं और उनकी मां मेरी भी मां है। परंतु जिस प्रकार ओझा जी ने सिर्फ मीडिया में सस्ती लोकप्रियता के लिए कहा कि वह लॉक डाउन में फंसे हैं और अपनी बीमार मां से मिलने तक नहीं जा पा रहे हैं तो यह सरासर गलत है। सच तो यह है इनकी मां बीमार है ही नहीं है और ये खुद रांची में बैठकर घर में रसगुल्ला खा रहे हैं। और अगर सच में चाची बीमार है तो मैं एक डॉक्टर होने के नाते स्वयं जामताड़ा से साहिबगंज जाऊंगा और समुचित इलाज करूंगा। मैं देखता हूं कि मुझे कौन रोक लेता है। परंतु ऐसी कोई बात ही नहीं है और यह सब सिर्फ हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करने के लिए यह लोग आए दिन मीडिया में ऐसे बयान देते हैं।और रही बात मेरा रांची से जामताड़ा आने जाने का तो मैं स्वयं एक डॉक्टर हूं और एक डॉक्टर होने की हैसियत से मैं कहीं भी इलाज के लिए आना जाना कर सकता हूं। अनंत ओझा जी मुझे कानून ना पढ़ाएं।
