मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: झारखंड में बढ़ते बलात्कार और दुश्कर्म के मामले को लेकर राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू बेहद ही सख्त हुई है। राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने डीजीपी एम.वी राव को राजभवन बुलाकर कड़ी फटकार लगायी है। राज्यपाल द्रौपदी मूर्म ने डीजीपी एम.वी. राव से कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर पुलिसिंग की स्थिति सुधारने का निर्देश दिया है। राज्यपाल द्रौपदी मूर्म ने कहा है कि झारखंड में ऐसी पुलिस की सुरक्षा हो जिससे सभी झारखंडी सुरक्षित महसूस करें और र्भिय होकर जीवन व्यतीत करें। इस दौरान राज्यपाल ने राज्य में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में इस प्रकार का भयमुक्त वातावरण हो कि सभी लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने दुमका में सामूहिक दुष्कर्म मामले में भी की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। डीजीपी एम.वी राव ने राज्यपाल द्रौपदी मूर्म को बताया कि दुमका मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। राज्यपाल ने ऐसे सभी मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पिछले दिनों पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर के नेतृत्व में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला था और दुमका की घटना के मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की थी।दुमका में पिछले सप्ताह अपने पति के साथ बाजार से वापस घर जा रही एक आदिवासी महिला से 17 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। महिला अपने पति के साथ बाजार करके घर जा रही है। शाम में शराब के नशे में धुत युवकों ने महिला के पति को रस्सी से बांध दिया और महिला को झाड़ी में ले गए। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया।
