रामचन्द्र सहिस कल लेंगें रघुवर सरकार के मंत्री पद की शपथ

Jharkhand झारखण्ड

रामचन्द्र सहिस कल लेंगें रघुवर सरकार के मंत्री पद की शपथ रांची: राजनीति में सब्र का फल मिठा होता है। आजसू में तमाम विधायकों की ओर से कभी न कभी विद्रोही तेवर दिखते रहे लेकिन जुगसलाई से दो बार के विधायक रामचन्द्र सहिस ने कभी भी दलीय मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया जिसका पुरस्कार उनको मिलनेवाला है। आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के नजदीकी होने का लाभ भी रामचन्द्र को मिल रहा है। जुगसलाई से विधायक रामचंद्र सहिस राज्‍य की रघुवर सरकार में मंत्री बनाए जाएंगे। रामचंद्र सहिस आजसू पार्टी के विधायक हैं। झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के कैबिनेट में चंद्र प्रकाश चैधरी के गिरिडीह संसदीय सीट से निर्वाचित होने के बाद मंत्री पद रिक्त हो गया था। इसके बाद एनडीए गठबंधन के तहत यह निर्णय लिया गया है। रामचंद्र रघुवर कैबिनेट में आजसू कोर्ट से मंत्री बनाए जाएंगे। रामचंद्र सहिस गुरुवार को शाम पांच बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। झारखंड की राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्‍हें मंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। बता दें कि झारखंड में भाजपा-आजसू गठबंधन के तहत रामगढ़ से विधायक रहे चंद्र प्रकाश चैधरी जल संसाधन मंत्री थे। उन्‍होंने इस बार हुए लोकसभा चुनाव में गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की थी। इस तरह उनके सांसद बन जाने से राज्‍य सरकार में मंत्री पद खाली हो गया था। इसलिए अब आजसू कोटे से रामचंद्र सहिस को मंत्री बनाया जा रहा है। इसके साथ ही एक बार फिर रघुवर मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 11 हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *