राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने नरेन्द्र मोदी को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया,राष्ट्रपति भवन से आया नरेन्द्र मोदी को निमंत्रण

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये प्रमिला यादव की रिपोर्टः-
नसी दिल्लीः एनडीए के संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण के लिये राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण आ चुका है। 7जून को शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे तक राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से नरेन्द्र मोदी मिलकर औपचारिकता पूरी करेंगे। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अघ्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की ओर से सरकार बनाने की पहल नहीं की जायेगी। दूसरी ओर 8 जून को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को भूटान के नरेश, श्रीलंका के राष्अ्रपति, बंग्लादेष के प्रधानमंत्री सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजा गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के साथ ही साफ हो गया कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है. 18वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए आज सरकार बनाने का दावा पेश करने जा रही है। एनडीए गठबंधन के पास 292 सीटें हैं. जौ मैजिक नंबर 272 से काफी ज्यादा हैं। सबसे बड़ी बात की 1962 के बाद यह पहला मौका है जब कोई पार्टी देश में तीसरी बार सरकार गठन करने जा रही है. । इस बार के चुनाव में एनडीए को 292 सीटें और विपक्षी इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। नतीजों के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी को लेकर दिल्ली में पीएम मोदी ने नेतृत्व में एनडीए नेताओं की बैठक हुई। बैठक में जेडीयू और टीडीपी भी शामिल हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज जेडीयू और टीडीपी अपना समर्थन पत्र सौंप दिया। इधर, चुनाव के नतीजे आ जाने के बाद जहां नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. वहीं, 17वी लोकसभा को भंग कर दिया गया है. कैबिनेट ने आज की बैठक में राष्ट्रपति को 17वीं लोकसभा को तत्काल प्रभाव से भंग करने की सलाह दी. राष्ट्रपति ने कैबिनेट की सलाह स्वीकार कर ली है और 17वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *