मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश कमेटी और लातेहार जिला कमेटी ने आज सुबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर राज्य में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत सुनिश्चित करने, व लातेहार सहित 6 अन्य जिले में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन महोदय के पास प्रस्ताव पुनः भेजने के लिए मान्यवर मुख्यमंत्री के नाम स्वास्थ्य मंत्री मान्यवर बन्ना गुप्ता को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड के गठबंधन की सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी तदनुसार आगे कार्रवाई भी हुई परंतु महामहिम राज्यपाल ने प्रस्ताव वापस कर दिया जिससे ओबीसी का आरक्षण 27 प्रतिशत नहीं मिला मिल रहा है। साथ ही अन्य 7 जिले जैसे लातेहार, खूंटी, लोहरदगा,सिमडेगा, गुमला, दुमका व पश्चिम सिंहभूम में जिला स्तरीय सरकारी सेवा में ओबीसी का आरक्षण शून्य कर दिया गया है।’जिससे राज्य में ओबीसी समुदाय के साथ नाइंसाफी हो रही है राज्य में सभी नियुक्तियां समाप्त हो जाएगी तो फिर ओबीसी आरक्षण बढ़ाने का कोई मतलब नहीं रहेगा। इसलिए सरकार मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित कर महामहिम राज्यपाल महोदय के पास भेजा जाए।’
लातेहार जिला कमेटी जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद के नेतृत्व में माननीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर 7 जिले में ओबीसी का आरक्षण सुनिश्चित करने का मांग किया। जिला अध्यक्ष ने कहा की अगर ओबीसी मोर्चा की मांग नहीं मानी गई तो जिले में और आंदोलन तेज की जाएगी। प्रदेश महासचिव प्रभात शर्मा और अजय मेहता ने राज्य में जाति जनगणना कराने की मांग भी की। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश जयसवाल, सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा, महासचिव प्रभात शर्मा अजय मेहता लातेहार जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, प्रदेश सचिव प्रमोद प्रसाद अधिवक्ता जगत सोनी, वरिष्ठ सहयोगी राम कुमार मंडल, आर्थिक सलाहकार सुनील जायसवाल, राम लखन साहू सुमित केसरी,नीरज साहु, कार्यालय प्रभारी संतोष शर्मा,लातेहार से सुजीत कुमार यादव, शिव शम्भू प्रसाद,आशीष कुमार,विवेक कुमार गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।
