राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के रांची जिला प्रभारी पंडित गुड्डू तिवारी को और दिव्य प्रकाश तिवारी को रांची जिला अध्यक्ष बनाया गया

Jharkhand झारखण्ड राजनीति

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यदव की रिपोर्टः-
रांची: राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी प्रदेश कमेटी के बैठक में सर्वसम्मति से पंडित गुड्डू तिवारी को फिर से रांची जिला प्रभारी एवं दिव्य प्रकाश तिवारी को रांची जिला अध्यक्ष बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सोनू मिश्रा व संचालन प्रदेश संरक्षक आशीष भारद्वाज ने किया। इस वर्ष से सभी पदाधिकारी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। बैठक में लिए गए निर्णयानुसार एक प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी बनाया गया जो प्रदेश व जिला के नीति निर्धारण को मार्गदर्शित करेगी। इस कोर कमेटी मे गुरु पांडेय,अजय तिवारी अकेला, ललन तिवारी,नवीन तिवारी,संतोष शुक्ला,विजय मिश्रा,संजय मिश्रा, रवि कान्त तिवारी,अरुण शास्त्री ऋषिक किया प्रदेश कमेटी जिला प्रभारी के रुप में गुडडू तिवारी और अध्यक्ष के रुप में दिव्य प्रकाश तिवारी बैठक में नवीन तिवारी ने सांगठनिक दायित्व से परित्याग करते हुए सभी को पदलोलुपता से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि अब युवाओं को दायित्व सौंपा जाना चाहिए। प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी ने बढ़ते कारवां का स्वागत करते हुए कहा कि यह कारवां रुकना नहीं चाहिए।

बैठक में प्रदेश संरक्षक घनश्याम तिवारी,जिला संरक्षक अजय शुक्ला,गढ़वा जिला कार्यवाहक अध्यक्ष छोटू मिश्रा,बीएम पांडेय,रमेश शुक्ला,ब्रजेश शुक्ला,अजय तिवारी ओरनार,रवि ओझा,दिलीप त्रिपाठी,कमल त्रिपाठी,देवान शुक्ला, सकेत शुक्ला,देवान शुक्ला, कमल त्रिपाठी,साकेत पांडे,सुभाष चंद्र शुक्ला,अंगद कुमार दुबे, भरत दूबे,सुधाकर दूबे,जितेंद्र दूबे,नितेश तिवारी,चिंटू दिव्य,वैभव शुक्ला, रोहित पांडे,प्रिंस कुमार दुबे,सुभाष कुमार दुबे,आशीष प्रकाश दुबे, विकास शुक्ला,सुधांशु दुबे,दीपक कुमार तिवारी,प्रिंस चौबे व बंटी दूबे सहित काफी संख्या में सेना सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *