राहुल गांधी का झारखंड दौरा 31 मार्च को चाईबासा में प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्षों को संगठन का पढ़ायेंगें पाठ

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस के संग्इन को मजबूत करने का पाठ झारखंड और ओड़िसा के जिलाध्यक्षों को पढ़ायेंगे। 31 मार्च को चाईबासा में आयोजित प्रषिक्षण शिविर में राहुल गांधी सहित कई नेता जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगें। झारखंड के चाईबासा में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ, जिसमें झारखंड और ओडिशा के जिलाध्यक्ष भाग ले रहे हैं. 31 मार्च को राहुल गांधी समापन सत्र में शामिल होंगे. शिविर में संगठन मजबूती, नेतृत्व विकास और जनसंवाद पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे पार्टी को नई दिशा मिलने की उम्मीद हैइस शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और नए नेतृत्व को तैयार करना है. इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड और ओडिशा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाग ले रहे हैं।

ओडिशा के 35 और झारखंड के 25 जिलाध्यक्ष इसमें शामिल होंगे.शिविर का समापन 31 मार्च को होगा, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मुख्य रूप से शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इस मौके पर वे संगठन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी देंगे। इस दौरान उन्हें संगठन विस्तार, जनसंपर्क और नेतृत्व क्षमता के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस भवन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शिविर पार्टी के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। शिविर के दौरान विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगठन को मजबूत करने, आम जनता से जुड़ने और राजनीतिक रणनीति बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसमें नेताओं को यह सिखाया जाएगा कि कैसे जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं को समझकर उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ा जाए। शिविर में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इसमें के. राजू, अजय कुमार लल्लू, भक्त चरणदास और शशिकांत सेंथिल सहित अन्य नेता शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न सत्रों में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी,ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय , शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप, बंधु तिर्की, डॉ अभय सागर मिंज, संजय बसु मल्लिक और दयामनी बारला प्रशिक्षण देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *