राहुल गांधी के हस्तपक्षेप के बाद गोड्डा में दीपिका का टिकट छीना गया,प्रदीप यादव को मिला टिकट,रामटहल चौधरी को टहलाया कांग्रेस ने,सुबोधकांत की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति



मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची / नयी दिल्ली: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के सीधे हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस के गोड्डा से कद्दावर नेता प्रदीप यादव को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। महगामा की विधायक दीपिका पंांडे के वायरल ऑडियों उनके लियै काफी घातक साबित हुआ जिसमें वह अपने कार्यकर्ता से 25 लाख्र रूपये जमा करने के लिये फोन पर सुनी जा रही है। हालंाकि इस मामले में अभरी जांच चल रही है। वहीं दीपिका पांडेय सिंह को टिकट मिलने के बाद से ही गोड्डा की राजनीति गर्म हो गयी थी. विधायक प्रदीप यादव और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के समर्थक विरोध में उतर चुके थे. जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने आज गोड्डा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया।

कांग्रेस ने गोड्डा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। दरअसल, पार्टी में दीपिका पांडेय सिंह को उम्मीदवार बनाये जाने से खासी नाराजगी थी। लगातार प्रत्याशी बदले की मांग हो रही थी। इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने दीपिका पांडेय सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को नया उम्मीदवार बनाया है। वहीं पार्टी ने रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया है। यशवस्विनी सहाय को राजनीति का अनुभव नहीं है जो बीजेपी प्रत्याषी के लिये बेहद ही आसान साबित होगी। वहीं कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुए पूर्व सांसद रामटहल चौधरी को टहला दिया गया है। कई दिनों से इसके कयास लगाये जा रहे थे।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड की गोड्डा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। अब पार्टी ने दीपिका पांडेय सिंह को हटाकर प्रदीप यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं रांची से यशस्विनी सहाय को अपना प्रत्याशी बनाया है। रविवार को कांग्रेस ने ये अधिसूचना जारी की.कांग्रेस ने रांची से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस बार पार्टी ने सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया है। वहीं गोड्डा सीट से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है. दीपिका पांडेय सिंह की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है.कांग्रेस ने पिछले दिनों 3 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें धनबाद से अनुपमा सिंह, गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह व चतरा से पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन रविवार पार्टी ने गोड्डा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया और प्रदीप यादव को मौका दिया. वहीं लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी ने रांची से भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *