राहुल गांधी जब वोट मांगने जाएं तो अनुच्छेद 370 पर अपना पक्ष जरूर रखें – अमित शाह

Jharkhand झारखण्ड देश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 

रांची : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाह ने कहा कि राहुल गांधी जब हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में जनता से वोट मांगने जाएं तो अनुच्छेद 370 पर अपना पक्ष जरूर रखें। हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं तो राहुल गांधी विरोध और प्रमाण मांगते हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (छत्ब्) को पूरे देश में लागू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (‌भाजपा) पूरे देश से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए कृतसंकल्प है. गृह मंत्री ने यह भी कहा कि शरणार्थियों को किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जायेगा. लेकिन, भारत के लोगों की नागरिकता तय करनी होगी। श्री शाह आज जामताड़ा के बेनीकाली मैदान से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान शाह ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद-370 पर हमारा मत 1950 से क्लियर था कि यह देश के लिए घातक है। मोदी सरकार ने इसे हटाया। कांग्रेस ने झारखंड को अलग राज्य बनाने की मांग को कभी स्वीकर नहीं किया। वर्शो से लोगों की मांग थी कि झारखंड अलग राज्य बने। लेकिन, कांग्रेस ने कभी इस मांग को स्वीकर नहीं किया। केंद्र में जब अटलजी के नेतृत्व में सरकार बनी उन्होंने इस मांग को पूरा किया। अटलजी ने झारखंड बनाया और अब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे संवारने और विकसित करने का काम किया। 2014 में आपने पूर्ण बहुमत की सरकार दी। रघुवर दास के नेतृत्व झारखंड में विकास के कई काम हुए है। ये इसलिए हुए कि ऊपर मोदी और नीचे रघुवर की सरकार थी। स्थिर सरकार होने की वजह से ये परिवर्तन हुआ है। झारखंड नक्सलवाद से ग्रसित था, अब झारखंड पूरी तरह से इससे मुक्त होने के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। गठबंधन बना कर कांग्रेस ने 10 साल तक केंद्र में सरकार चलाई। झारखंड को क्या दिया? यहां की जनता को हिसाब देना चाहिए। वे नहीं देंगे लेकिन मैं सवाल पूछता हूं, उनकी सरकार ने 13वें वित्त आयोग में झारखंड को 55 हजार 200 करोड़ रुपए दिया। आपने मोदी की सरकार बनाई, 14वें वित्त आयोग में केंद्र ने एक लाख 45 हजार करोड़ रुपए देने का काम किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ पर कहा कि हमें विश्वास है कि पीओके भारत का भाग बनेगा। झारखंड के सामने कई चुनौतियां हैं, कई समस्याएं हैं, इसके लिए एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। संथाल परगना अब प्रगति के रास्ते पर है। जामताड़ा में 300 किलोमीटर से ज्यादा सड़क बनाने का काम हुआ। साहिबगंज जलमार्ग से अब दुनिया से जुड़ चुकी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हिंदी के साथ संथाली और बांग्ला भाषा में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ दिनों बाद अमेरिका जा रहे हैं। ये पहली बार हो रहा है जहां वे भारत के लोगों को संबोधित करेंगे उस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शिरकत करेंगे। ये हमारे वैश्विक कूटनीति की जीत की निशानी है। सात दिनों तक चलने वाली जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास 581 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वे जगह-जगह पर जनसभा के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे। 19 से 24 सितंबर तक संथाल के सभी छह जिलों की मुख्यमंत्री यात्रा करेंगे। संथाल परगना में विधानसभा की 18 सीटें हैं। इस क्षेत्र को झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है। हालांकि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दुमका सीट पर झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन को हराया था। भाजपा नेताओं के मुताबिक, संथाल परगना के 18 विधानसभा सीटों पर जहां लोकसभा चुनाव में वोट कम पड़े थे, वहां जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान खास तौर पर ध्यान दिया जाएगा। चूंकि इस बार भाजपा का नारा अबकी बार 65 पार का है, लिहाजा मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ संथाल परगना में अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *