रिश्ते की लाज भी नहीं रखी दुष्कर्मी, दोस्त की पत्नी का अपहरण कर पिस्टल का भय दिखाकर किया दुष्कर्म, फिर बना लिया वीडियो

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये व्यूरो रिपोर्टः-
रांची : जमाने को न जाने क्या हो गया! अब लोग रिश्तों का लिहाज भी भूल गये। जिन रिश्तों पर लोग भरोसा करते थे उन रिश्तों को हैवानियत की आग में लोग झोंक रहे हैं। झारखंड की राजधानी रांची में भी ऐसा ही कुछ हो रहा है जिसे लोग सुनकर दंग रह जा रहे हैं। राजधानी रांची के बूंडू में दोस्त की पत्नी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसका विडियो अपराधी ने बना ली।

दोस्त की पत्नी का अपहरण कर पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म करने के मामले के अभियुक्त बुंडू निवासी शंकर जायसवाल को हाई कोर्ट ने दोषी करार दिया है। बुधवार को मामले पर सुनवाई के बाद अपर न्यायायुक्त दिनेश राय की अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। अभियुक्त के खिलाफ पीड़िता ने बुंडू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कहा गया है कि घटना के दिन 31 अक्टूबर 2017 की सुबह सात बजे पीड़िता अपने पति के साथ रांची के हटिया से सिंह मोड़ स्थित देवर के घर जा रही थी। पति को रास्ते में अचानक कुछ जरूरी काम के लिए फोन आ गया तो उन्होंने अपने दोस्त शंकर जायसवाल पर भरोसा कर उससे कहा कि मेरी पत्नी को मेरे छोटे भाई के घर पहुंचा दो। इसके बाद उसका पति वहां से अपने काम के लिए निकल गया। इसके बाद शंकर जायसवाल उसे बहला-फुसलाकर बुंडू के पतराटोली में स्थित एक घर पर ले गया और पिस्टल का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *