लगातार बारिश के बावजूद बरही में मनोज यादव के कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

Jharkhand
मनोज कुमार यादव ,बरही विधायक

हजारीबाग ,बरही: नेताओं कामन झूम उठता है जब उसके कार्यकर्ता तमाम बाधाओं के बावजूद चुनावी मैदान में डटे हुए रहते हैं कुछ ऐसा ही नजारा बरही के चौपारण में मूसलाधार बारिश के बीच उस समय देखा जब बरही के विधायक मनोज यादव ने चौपारण के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाया था ….कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण उत्साहित बरही के कांग्रेस विधायक मनोज यादव ने चुनावी रनवेदी बजा डाली और अपने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो के तर्ज पर चुनावी मैदान में सिर गर्व से काम करने को लेकर उठाने का आह्वान किया …..अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बरही के स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि आप चुनाव तैयारी में जुट जाएं। कहा आप जब घर जाएँगे पूछेंगे क्या हुवा कार्यक्रम में बोलियेगा मनोज यादव मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेगा भी। कहा मैं आपके हर समस्या के लिए 24 घण्टा सेवा में तत्पर रहा हूँ और भविष्य में भी रहूंगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देते हुए कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो। विधानसभा चुनाव का बिगुल महज कुछ ही दिनों बाद बजने वाला ऐसे में सभी उम्मीदवार तैयारियो में जुट गये है। शनिवार को केशरी धर्मशाला चौपारण में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव ने फूँका चुनावी बिगुल। लगातार बारिश के बावजूद सम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओ का हुजूम। सभी पंचायतों से आये सक्रिये कार्यकर्ताओ ने अपने अपने पंचायतों में बूथ मजबूती की बात कहते हुए आगमी चुनाव में पंचायत जितने का भरोसा दिया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में विधायक मनोज यादव को फिर से विधायक बनाने का लिया संकल्प। बैठक की अध्यक्षता रामस्वरूप पासवान तथा संचालन मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव ने किया। सम्मेलन में सुधीर सिंह, मुखिया शौकत खान, शंभु नारायण सिंह, मंटु सिंह,बीरेंद्र रजक, पप्पु कुमार, बिराज रविदास, अरविंद सिन्हा, बिनोद सिंह, बिनोद यादव, रंजन सिंह, देवल यादव, राकेश कुमार, राजकुमार यादव, , मो सफाल, परमेश्वर यादव, राजेश रवानी, जनार्दन सिंह, बलराम कुमार, अर्जुन सिंह, बसंती देवी, सुखदेव पासवान, बैजु गहलौत, रामचंद्र सिंह, राम सिंह, रामसगर सिंह, सुभाष सिंह, सुनील सिंह, अर्जुन साव, गुलाबी यादव, शिव कुमार यादव समेत सभी बुथों के प्रमुख कार्यकर्ता मौजुद थे। इस दौरान विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *