लालू परिवार पर कोरोना का खतरा मंडराया, पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास से 13 कोरोना मरीज मिले

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति

पटना से शुभांगी यादव की रिपोर्टः-
पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार पर कोरोना का संकट गहराने लगा है। बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच इसकी चपेट में राजनेता भी आने लगे हैं। पटना में लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास में 13 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस कारण राबड़ी देवी के साथ उनके दोनों बेटों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव पर खतरा बढ़ गया है। उधर, चारा घोटाला में सजा के दौरान बीमार लालू रिम्‍स (अस्‍पताल) में जहां इलाज करा रहे हैं, वहां पास में ही कोरोना वार्ड है। बीते दिनों लालू की सुरक्षा में तैनात जिस सुरक्षा गार्ड की हत्‍या हो गई थी उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। लालू प्रसाद यादव के कोरोना के खतरे को देखते हुए लालू ्रपसाद यादव को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की योजना बनायी है। लालू ्रपसाद यादव को जल्द ही रिम्स निदेशक के आवास में तात्कालिक तौर पर रखा जायेगा। बिहार में बीते 24 घंटे के अंदर रिकार्ड 3521 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें पटना के 442 संक्रमितों में लालू प्रसाद यादव की पत्नी के नाम से आवंटित पटना के सरकारी आवास (10, सर्कुलर रोड, पटना में कार्यरत 13 कर्मचारी भी शामिल हैं। इसी आवास में राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी रहते हैं। यहां के कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से राबड़ी, तेजस्‍वर व तेज प्रताप के साथ वहां आने-जाने वाले लालू परिवार के अन्य सदस्यों को भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है। इसके ससाथ ही लालू यादव के समधी-समधन चंद्रिका राय व उनकी पत्‍नी भी कारोना संक्रमित हैं। दोनों का इलाज पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में चल रहा है। विदित हो कि चंद्रिका राय की बेटी ऐश्‍वर्या राय से लालू बे बेटे तेज प्रताप यादव की शादी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *