
रिपोर्टः- अशोक कुमार
पटना: एक ओर लालू प्रसाद यादव रिम्स में इलाजरत है तो दूसरी ओर उनके परिवार का कलह उनके लिये परेशानी का सबब बन चुका है। राजनीति के मैदान में लालू प्रसाद यादव ने अपने विरोधियों के छक्के छुड़ा दिये लेकिन उनके परिवार के लोगों ने उनकी जगहसांयी कर दी है। लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार फिलहाल राजनीति के बजाय फैमली ड्रामें में ही उलझा हुआ है जिसके कारण बिहार की राजनीति राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशानी में डाल रखा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक का विवाद कोर्ट के साथ अब थाना भी पहुंच गया है। पति तेजप्रताप के खिलाफ तलाक का केस लड़ रही ऐश्वर्या रविवार को पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने लालू परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, उन्होंने इसमें तेजस्वी का एक बार भी नाम नहीं लिया। रविवार दोपहर 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। सचिवालय थाना पुलिस इस मामले में एफआईआर करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। ऐश्वर्या ने अपनी सास राबड़ी पर आरोप लगाया कि उन्होंने धक्के मारकर उसे घर के बाहर निकाल दिया। बड़ी ननद मीसा भारती पर भी ऐश्वर्या ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मीसा भारती उन्हें खाना नहीं देती थी और किचन में भी जाने नहीं देती थी। ऐश्वर्या ने कहा कि राबड़ी और मीसा ने उनके रूम की चाभी छीन ली और उनके एक स्टाफ ने फोन भी छीन लिया। फोन में तालाक से जुड़े कोर्ट के कई दस्तावेज हैं। ऐश्वर्या का कहना है कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद लालू परिवार के सदस्यों का व्यवहार काफी बदल गया था। घर में खाना नहीं दिया जा रहा था। जून से मेरे मायके से खाना आता है और उसे रिसीव करने मैं खुद गेट पर आती हूं। कोर्ट में मामला होने के चलते मैं कुछ ज्यादा नहीं बोल सकती।बता दें कि पिछले साल मई में तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी पटना में हुई थी। शादी के महज 5 महीनों बाद तेजप्रताप ने सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। तलाक के बाद दोनों परिवारों के बीच सुलह कराने की कोशिशें लगातार जारी थी। दोनों परिवार की तरफ से हमेशा यह कहा जाता रहा है कि घर में सबकुछ ठीक है और परिवार के लोग इस मामले को बैठकर सुलझा लेंगे। हालांकि, जब भी तेजप्रताप से इस मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा है कि वे तलाक लेकर रहेंगे। इस मामले में वे अपने परिवार की बात भी नहीं सुनेंगे। पति तेज प्रताप यादव से तलाक का मुकदमा लड़ रहीं ऐश्वर्या राय ने पहली बार अपना मुंह खोला है। उन्होंने सास राबड़ी देवी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि आज भी उन्हें खाना नहीं दिया गया है। पहली बार उनके पिता चंद्रिका राय ने भी मुंह खोला है। उन्होंने कहा है कि उन्हें शर्म आती है कि ऐसे घर में बेटी कर रिश्ता किया। इस बीच ऐश्वर्या राय राबड़ी आवास में ही रहने की जिद पर अड़ गईं हैं। उन्होंने पुलिस से घर से बेदखल करने की शिकायत दर्ज की है। उनका कहना है कि अभी अभी तलाक हुआ नहीं है, इसलिए वे ससुराल में ही रहेंगी। उधर, सास राबड़ी देवी ने उन्हें एंट्री देने से इनकार कर दिया है। ऐश्वर्या के माता-पिता राबड़ी आवास के बाहर हैं। रविवार अपराह्न राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय घर से बाहर निकलीं। वहां उनके पिता चंद्रिका राय व मां उपस्थित थे। इसके बाद ऐश्वर्या ने बताया कि उन्हें धक्का देकर घर से निकाल दिया गया है। इस पूरे ड्रामे के ारण बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की स्थिति असहज बनी हुई है और ऐसी घटनाओं से सबसे बड़ी मुसीबत लाूल प्रसाद यादव के बाद तेजस्वी यादव को ही हो रही है।
