
रांची के रिम्स से अशोक कुमार की रिपोर्ट :-
रांची: रांची के रिम्स में ईलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज मकर संक्रांति के मौके पर अपने पसंदीदा दही चूड़ा और तिलकूट का भोजन करेंगे। रिम्स के डाॅक्टरों ने इसकी इजाजत उन्हें दे दी है। जिसे लेकर राजद के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में एक बार फिर से उल्लास का माहौल है। मकर संक्रांति पर्व पूरे उल्लास से मनाने वाले लालू प्रसाद का इस साल भी यह त्योहार रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के पेइंग वार्ड में ही मनेगा। चारा घोटाले के सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद रिम्स में इलाज करा रहे हैं। मकर संक्रांति के मौके पर बिहार से लालू के कई समर्थक चूड़ा, दही, तिलकुट व लाई आदि के साथ ताजी हरी सब्जियां लेकर पहुंचे हैं।
झारखंड राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह के अनुसार, ‘‘ हमारी पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का ईलाज रिम्स में हो रहा है लेकिन उनके स्वास्थ्य में अधिक सुधार नहीं हो पाया है। मकर संक्रांति के मौके पर लालू जी हमेशा ही अपने लोगो को दही चूड़ा खिलाने का काम खुशी-खुशी से करते रहे हैं जो आज रिम्स में भी आयोजित किया जायेगा। रिम्स में सैकड़ों मरीजों के बीच हमलोगों दही चूड़ा और तिलकूट का वितरण भी करेंगें। लालू जी को दही चूड़ा बेहद ही पसंद है। उन्हें डाॅक्टरों ने इजाजत देकर हमारी खुशीयों को कई गुणा बढ़ा दी है।‘‘
रिम्स में पेइंग वार्ड के बाहर राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने जरूरतमंदों के बीच दही, चूड़ा, तिलकुट आदि बांटे। अभय सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद हर साल इस त्योहार को धूमधाम से मनाते आए हैं। लेकिन दो साल से इस त्योहार को परिवार के साथ नहीं मना पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते साल भी पेइंग वार्ड के बाहर जरूरतमंदों के बीच दही, चूड़ा व तिलकुट वितरण किया गया था। इधर, पेइंग वार्ड के बाहर पूरे दिन राजद नेताओं का जमावड़ा लगा रहा है। सभी अपने साथ बिहार से उनके लिए संदेश लेकर पहुंचे थे।
चारा घोटाले में सजायाफ्ता रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद आज दही, चूड़ा और तिलकुट खा सकेंगे। मकर संक्रांति को देखते हुए इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें सीमित मात्रा में ही इसे खाने की इजाजत दी है। डॉक्टरों ने कहा कि मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व है, इसलिए विधि करने की अनुमति दी गई है। इधर, मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को बड़ी संख्या में राजद के नेता और कार्यकर्ता रिम्स पहुंचे। वे लालू प्रसाद के लिए दही, चूड़ा व तिलकुट लेकर आए थे। इधर, रिम्स में इलाज करा रहे लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को देखते हुए उनके खाने-पीने पर काफी पाबंदी लगाई गई है। वे शुगर के मरीज हैं और उन्हें रोजाना 80 से 82 यूनिट इंसुलिन दी जा रही है। लालू प्रसाद का ईलाज कर रहे डा. डी.एन. झा के अनुसार ‘‘लालू प्रसाद के तमाम बीमारियों को मॉनीटर करते हुए उन्हें सीमित मात्रा में तिलकुट और मिठाई खाने की छूट दी गई है। अगर इसकी मात्रा थोड़ी भी ज्यादा हुई, तो उनकी सेहत के लिए नुकसानदेह होगा।‘‘
लालू प्रसाद यादव को देश में दो त्योहारों में विशेषकर उनके चाहनेवाले याद करते हैं जिनमें होली और मकर सकं्राति प्रमुख है।
