लोकसभा चुनाव के पहले ओबीसी अधिकार मंच की ओर से अपने अधिकार को लेकर हुंकार, खेसारी लाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ी

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड राजनीति शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति



मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः
रांची : लोकसभा चुनाव के पहले ओबीसी अधिकार मंच की ओर से अपने अधिकार को लेकर रांची के हरमू मैदान में रैली का आयोजित किया गया। इस रैली में हजारों की संख्या में ओबीसी अधिकार मंच के नेता औऱ कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में लोकसभा चुनाव में अच्छी भागीदारी ना दिये जाने का जोरदार तरीके से विरोध किया गया। साथ ही जातिगत जनगणना करवाना, इसके साथ ही ओबीसी को आरक्षण देने की मांग को लेकर यह महाजुटान बुलाया गया था। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भोजपुरी के लोकप्रिय गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव को भी बुलाया गया था।

इस दौरान ओबीसी अधिकार मंच के अध्यक्ष बी.डी. प्रसाद के अनुसार, लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने हाल ही में अपने उम्मीदवारों को घोषणा की है। लेकिन उसमें ओबीसी नेताओं की भागीदारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड की बात करे तो झारखंड में 52 प्रतिशत आवादी ओबीसी की है। लेकिन इसके बावजूद भी तमाम पार्टिया ओबीसी को दरकिनार कर रही है। तमाम पार्टियों के लिए ओबीसी वर्ग केवल एक वोट बैंक बन कर रह गए है। इस लिए आज हम सब ओबीसी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार से यह मांग करते है कि झारखंड में जातिगत जनगणना करायी जाये और इसी के आधार पर ओबीसी को आरक्षण दिया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर हम दूसरे राज्यों की बात करे तो दूसरे राज्यों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है। लेकिन हमारे झारखंड में ऐसा नहीं है। झारखंड में ओबीसी को केवल 14 प्रतिशत ही दिया जाता है। इस लिए जब तक ओबीसी एकजुट नहीं होते, तब तक झारखंड की सरकार हमारे साथ ऐसा ही करते रहेगी। इस लिए आज हमने यह फैसला लिया है कि जो पिछड़ों की बात करेगा वहीं सत्ता में राज करेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को बुलाया गया था। वहीं खेसारी लाल के मंच में आते ही तमाम लोग खेसारी लाल को देखने के लिए जुट गए। इसके साथ ही खेसारी लाल ने मंच से कई गाने भी गाए। बारबालाओं के साथ खेसारीलाल यादव ने भी जमकर ठुमके भी लगाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *