विकास करने का दावा करनेवाले नगर विकास मंत्री सी.पी. सिंह को महिलाओं ने दिखाया आईना, सुनायी खरी खोटी

Jharkhand झारखण्ड
नगर विकास मंत्री सी.पी. सिंह

विकास करने का दावा करनेवाले नगर विकास मंत्री सी.पी. सिंह को महिलाओं ने दिखाया आईना, सुनायी खरी खोटी रांचीः भाजपा के नेता नगर विकास मंत्री सी.पी. सिंह को भले ही लोकप्रिय होने का तगमा दे लेकिन राजधानी रांची की महिलाओं ने उनकी लोकप्रियता को आईना दिखाते हुए उनके सामने ही उनके विकास कार्यो की पोल खोल करके रख दी है। नगर विकास मंत्री रांची में नाली और गली के लिये ही पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं जिसे लेकर महिलाओं ने उनको आईना दिखाते हुए उनको केवल भाषण देनेवाले मंत्री के रूप में करार दिया है। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह शनिवार को रातू रोड-पिस्का मोड़ स्थित स्टाफ बैंक कॉलोनी, विकास नगर और लक्ष्मी नगर में विधायक कोष से निर्मित रोड और नाली का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन के बाद विकास नगर में नाली बनाने, पेवर्स ब्लॉक लगाने और कुछ स्थानों पर रोड के साथ नाली बनाने की योजना का शिलान्यास भी किया। जब वे मुहल्ले के लोगों से बोल रहे थे कि आज रांची सहित राज्य में विभिन्न योजनाओं पर तेजी से काम हुआ है और हो भी रहा है। सरकार लोगों को प्रगति के पथ पर ले जाने को अग्रसर है। जब उन्होंने लोगों को योजनाओं की निगरानी करने को कहा तो उपस्थित महिलाओं के उनके दावे पर सवाल उठाए। कहा कि मुहल्ले में न तो सड़क है ना ही पानी। महिलाओं ने कहा कि आज नहीं, वर्षों से गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ता है..हमेशा सड़क बनाने की बात तो होती है, पर मुहल्ले में सड़क ही नहीं है। कई महिलाओं ने कहा कि जहां नाली बनी है, उसपर स्लैब नही है जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। सीपी सिंह के मुंह से विकास का दावा सुनते ही महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। समस्याओं की झड़ी लगा दी। कहा- हर वर्ष गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ता है। आज भी मुहल्ले में सड़क नहीं है। नाली पर स्लैब नहीं है। इसके बाद मंत्री ने बैंक कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। महिलाओं ने मुहल्ले की कई समस्याओं को मंत्री के सामने रखते हुए उसे दूर करने की मांग की। मंत्री ने मौके पर ही निगम के इंजीनियरों को योजनाओं की मापी कराकर काम कराने का निर्देश दिया। ऐसे में विधानसभा चुनाव सिर पर है और ऐसी घटनायें भाजपा नेताओं को आईना जरूर दिखा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *