
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: उड़िसा की राजधानी भुवनेश्वर में डोरंडा, रॉची रविदास मुहल्ला निवासी अनुपचंद राम के होनहार एकलौते पूत्र अभिषेक रवि जो कि इंजीनियर बनने का सपना लिए 10/09/20240 प्रतिष्ठित कालेज जाता है और 11/09/2024 देर रात को रैगिंग के दौरान उसकी हत्या कर गई । असंवेदनशील कालेज प्रबंधन 13/09/2024 को सुबह अभिषेक के परिजनों को सूचना देता है। कालेज प्रबंधन और पूलिस प्रशासन हत्या को दुर्घटना का रुप देने के लिए लगा हुआ है। मृतक अभिषेक रवि एवं उनके परिवार को न्याय मिले इसके लिए समाज के वर्गाे के लोग दलगत राजनीति व जात-पात से उपर उठकर आज संध्या 5 बजे कैंडल मार्च डोरंडा मोहल्ला से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर चौक से युवराज पासवान के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल अभिषेक रवि को श्रद्धांजलि व घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की ।
मौके पर सीमा पासवान, उपेन्द्र रजक,राकेश राम,सत्येन्द्र रजक, पियुष विजयवर्गीय राकेश राम ने काहा कि अभिषेक रवि एक होनहार दलित छात्र था जिसका जीवन रैंकिंग के भेट चढ़ गया उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रैंकिंग के विरूद्ध शक्त कानून के बाद भी रैंकिंग जारी है और आए दिन काई छात्र रैंकिंग के शिकार होते और उन्हें जान गवंाना पड़ता है । उन्होंने कहा कि अभिषेक रवि को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने कहा कि उङिसा के राज्यपाल रघुवर दास ने मृतक के पिता अनुपचंद्र राम से मोबाइल से वात कर न्याय का आश्वासन दिया है। कैंडल मार्च में रौमीत नरायन ,नविनोद राजन,संतोष रजक,गोविन्दा वाल्मीकि,पियूष विजयवर्गीय, प्रमित राज,संजय रजक,बापी सहीस धर्मेंद्र राम, अरुण राम,रेखा पासवान, प्रमिला देबी,पुजा देबी, रामलाल, राकेश कुमार, हेमचंद राम सहित सैकड़ो विभिन्न समाज के लोग शामिल थे।
