शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा 17,18,19 नवम्बर 2022 को ज्ञानोत्सव-2079 का आयोजन भारतीय कृषि संस्थान, नई दिल्ली में होगा आयोजित

Jharkhand झारखण्ड देश शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
नयी दिल्ली : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से 17,18,19 नवम्बर 2022 को ज्ञानोत्सव-2079 का आयोजन भारतीय कृषि संस्थान, नई दिल्ली में किया जा रहा है जिसका विषय शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत है। यह तीसरा ज्ञानोत्सव-2079 कई स्तरों पर बहुत महत्वपूर्ण है, विशेषकर विद्यार्थियों के लिए कई अवसर है जैसे प्रतियोगिता, परिचर्चा आदि। दो प्रतियोगिताएँ इसके अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्नातक, परास्नातक और शोधार्थियों के लिये आलेख प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है, जिनका विवरण निम्नलिखित है-
आलेख प्रतियोगता
विषय – शिक्षा से आत्मनिर्भरता
प्रथम पुरस्कार -51000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार – 25000 रुपये
तृतीय पुरस्कार – 15000 रुपये
पांच सांत्वना पुरस्कार – 5100 रुपये
पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है, पंजीकरण करने के लिये इस लिंक का प्रयोग करें
https://bit.ly/3fQO7wZ
आलेख भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है। आलेख भेजने के लिये इस लिंक का प्रयोग कीजिए
https://bit.ly/Aalekh2079

शिक्षा नीति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
प्रथम पुरस्कार -25000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार – 21000 रुपये
तृतीय पुरस्कार – 11000 रुपये
पांच सांत्वना पुरस्कार – 5100 रुपये
पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है, पंजीकरण करने के लिये इस लिंक का प्रयोग करें –
https://bit.ly/QuizComp2079
शिक्षा नीति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवम्बर 2022 को सायं 5 बजे ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा। जिसका विवरण आपके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजा जायेगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-
डॉ शीतल जी 9582424516
श्री प्रशान्त जी 9760516356
श्री अथर्व जी 8982181360

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *