श्रमिक देश की रीढ़ के समान हैं – सत्यानन्द भोगता, श्रमयिजन मंत्री सत्यानदं भोक्ता ने श्रमिकों के बीच बांटी परिसंपतियां

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
चतरा :-
श्रम नियोजन मंत्री सत्यानन्द भोगता आज चतरा श्रम अधीक्षक कार्यालय परिसर में मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस सह श्रमिक सम्मान समारोह 2023 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। श्री भोगता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत श्री भोगता ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों के बीच छात्रवृत्ति, बीमा राशि आदि के डमी चेक प्रतीकात्मक रूप से प्रदान की। साथ ही प्रशिक्षितों को ऑफर लेटर, रोजगार प्रशिक्षण योजना के तहत प्रमाण पत्र, श्रमिकों के कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य हेतु श्रमिक मित्रों को प्रशस्ति पत्र समेत कई परिसंपत्तियों का वितरण किया।

इस दौरान श्री भोगता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी दिवस और मई दिवस भी कहते हैं। कार्यक्रम मनाने का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि श्रमिकों को बढ़ावा व प्रोत्साहित किया जा सके। श्रमिक अपने खून पसीने बहाता है। ये लोग स्वाभिमानी लोग होते हैं। अपने मेहनत और लगन पर विश्वास रखते हैं। श्रमिक देश की रीढ़ के समान होते हैं। हमारी सरकार श्रमिकों के हित में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों को प्राप्त हो रहा है। हेमंत सरकार श्रमिकों को हुनरमंद बनाने से लेकर रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। उक्त कार्यक्रम में चतरा उपायुक्त अबू इमरान, उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी ममुताज अंसारी, श्रम अधीक्षक अरबिंद कुमार, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, मंत्री प्रतिनिधि हारून रशीद, मंत्री प्रतिनिधि अजय राम, गुड्डू आलम, मिस्टर आलम असरफी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *