मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
चतरा :
राज्य में सरहुल का पर्व समाप्त हो गया लेकिन सरहुल मिलन का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोगता चतरा कॉलेज चतरा में बीएड संभाग के द्वारा आयोजित “सरहुल मिलन समारोह“ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।श्रम नियोजन मंत्री श्री भोगता के कॉलेज परिसर में आगमन पर बीएड के छात्र छात्राओं ने फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया। श्रम नियोजन मंत्री श्री भोगता ने सर्वप्रथम सरहुल पूजा कर सभी को सरहुल की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात श्री भोगता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरहुल पूजा प्रकृति की पूजा है। यह पूजा हमसब को प्रकृति से जोड़ती है। यह पर्व हमसब को प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी देती है। हमसब को प्रकृति से अथाह प्रेम करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, प्राचार्य प्रो. आर. पी. राय, बीएड विभागाध्यक्ष नन्दकिशोर सुलभ, डॉ. मनीष दयाल, डॉ. मुकेश झा, प्रो. शोभा कुजूर, प्रो. मुमताज अंसारी, प्रो. हिरामन महतो समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
