
मुखर संवाद के लिये व्यूरो रिपोर्टः-
रामगढ़ : राज्य के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोगता जी आज एक दिवसीय दौरे पर रामगढ़ पहुँचे। इस दौरान मंत्री श्री भोगता रामगढ़ नगरपरिषद में बने मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क का फीता काटकर और गुब्बारा उड़ाकर विधिवत उदघाटन कर आम जनता के सेवा में रामगढ़ वासियों को समर्पित किया। इस पार्क के उदघाटन के मौके पर रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, जिले की उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय समेत जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।’
