श्री कृष्णा कल्याण परिषद्, यादव समाज के तत्वावधान में रांची में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया, जिसमें समाज के कई परिवारों ने भाग लिया

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांचीः श्री कृष्णा कल्याण परिषद्, यादव समाज के तत्वावधान में रांची में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में परिवारों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। परिषद् के पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।



मुख्य अतिथि महेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि ऐसे पारिवारिक मिलन समारोह समाज को संगठित करने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वनभोज कार्यक्रम के दौरान बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। बच्चों के लिए विशेष खेल-कूद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिससे पूरे वातावरण में खुशी और उमंग देखने को मिली। परिषद् के वरिष्ठ सदस्यों ने समाज के विकास, शिक्षा, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर अपने विचार रखे। साथ ही भविष्य में और भी बड़े स्तर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित परिवारों ने सहभागिता की। समारोह का समापन आपसी धन्यवाद ज्ञापन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।

पूरे रांची झारखंड यादव समाज के बहुत से माननीय एवं गनमान्य नेता, पदाधिकारी ,कर्मचारी समाजसेवी ,जैसे – अनीता यादव ,प्रमोद यादव,सी.एस. कुमार ,बबलू कुमार, रमेश सिंह,सी.एल राय ,महेंद्र यादव ,राजदेव यादव,डॉ. राकेश यादव, पंकज यादव,राजेंद्र यादव ,राजेश्वर लाल,सी,.एल.राय, डॉक्टर उत्तम कुमार,रामजी यादव, दुर्गेश यादव एवं अन्य लगभग 500 से ज्यादा की संख्या में यादव समाज परिवार के साथ उपस्थित हुए। जिसमें सिद्धार्थ चिल्ड्रन एवं डेंटल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश यादव एवं डॉ स्वाति सिंह के द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया साथ ही इस्कॉन द्वारा यादव समाज के लिए बुक स्टॉल भी लगाया गया ,जिसमें भागवत गीता, रामायण एवं समाज से जुड़े अन्य पुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता , दौड़ प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मंचासीन गणमान्य ने यादव समाज के उत्थान के लिए संबोधन किया जिसमें यादव समाज का विकास कैसे किया जाये। बच्चों की पढ़ाई पर कैसे फोकस किया जाए एवं समाज में सबको साथ लेकर चला जाए इस पर जोर दिया गया। कुल मिलाकर यादव समाज एवं उनके बच्चे एवं परिवार इस वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिए अंत में वनभोज साह पारिवारिक मिलन समारोह का समापन आर.एन.यादव के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *