संस्कार भारती रांची महानगर की ओर से नवंबर माह की मासिक संगीत गोष्ठी का आयोजन

Jharkhand झारखण्ड शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची:संस्कार भारती रांची महानगर की ओर से नवंबर माह की मासिक संगीत गोष्ठी का आयोजन संस्कार भारती के सदस्य ललन राय , मोरहाबादी, रांची के आवास पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर संगीत संयोजक सुशील कुमार मिश्र ,संगीत सह संयोजिका सुजाता मजूमदार, उपाध्यक्ष- जे०पी ०सिंह , कोषाध्यक्ष अनुज कुमार मजूमदार और सदस्य राम प्रसाद पाठक, जितेंद्र महाराज उपस्थित थे। आमंत्रित श्रोताओं में राय बहादुर चौधरी, दक्ष कुमार, शांति सिंह, उमा रानी, देवव्रत सिंह, केदार राय शामिल हुए। तृषा ने सभी अतिथियों को तिलक लगाकर कार्यक्रम में स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत आमंत्रित कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन और सामूहिक संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुआ। इस संगीत गोष्ठी में गणेश वंदना- संस्कार भारती के उपाध्यक्ष और ज्योतिर्मय नाद ब्रह्म संगीत महाविद्यालय के संचालक जे०पी० सिंह ने राग कलावती में प्रस्तुत किया। गणेश वंदना के बाद संस्कार भारती द्वारा आयोजित मासिक संगीत गोष्ठी की महत्ता पर संगीत संयोजक -सुशील कुमार मिश्र ने प्रकाश डाला।

राम प्रसाद पाठक ने इस अवसर पर राग दरबारी कान्हड़ा में बड़ा ख्याल ,छोटा ख्याल और तराना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आयोजक ललन राय ने स्वरचित शिव वंदना प्रस्तुत किया। संगीत सह संयोजिका सुजाता मजूमदार ने राग मधुवंती में छोटा ख्याल तथा एक भजन प्रस्तुत किया। संस्कार भारती के नए सदस्य केदारनाथ ने ईश्वर वंदना के साथ-साथ इस अवसर पर बनारसी दादरा प्रस्तुत किया। अंत में संगीत संयोजक सुशील कुमार मिश्र ने राग वृंदावनी सारंग में भजन तथा श्री कृष्ण नाम संकीर्तन प्रस्तुत किया। तबला संगति राम प्रसाद पाठक, सुशील कुमार मिश्र, ललन राय तथा जितेंद्र महाराज की रही। गोष्ठी का समापन शांति पाठ से किया गया। कार्यक्रम में आए सभी श्रोताओं ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *