समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 अगस्त को आयेंगें मुख्यमंत्री हेमतं सोरेन से मिलने नेमरा में

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-

रांची- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 अगस्त को रांची आकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा जायेंगे। अखिलेश यादव दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री और दिशुम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा जाएंगे। अखिलेश यादव संसंद के मॉनसून सत्र और स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के कारण शिबू सोरेन के अतेष्टि में शमिल नहीं हो पाये थे। अखिलेश यादव के पिता और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सैफई जाकर उनकी अंतेष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी थी। हेमंत सोरेन अखिलेश यादव को दुःख की घड़ी में सांत्वना दी थी। इसके बाद अखिलेश यादव हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में भी रांची के मोरहाबादी मैदान में शामिल हुए थे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव के अनुसार, अखिलेश यादव का प्राइवेट विमान 12 अगस्त को सुबह 11ः 30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेगा। रांची एयरपोर्ट से 11ः 45 बजे वे सड़क मार्ग से नेमरा के लिए रवाना होंगे, जहां शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे।

शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। शिबू सोरेन को आदिवासी समाज में ‘दिशुम गुरु’ के नाम से सम्मानित किया जाता था। उन्होंने राज्य के गठन और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हाल ही में उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई थी। कार्यक्रम के उपरांत, अखिलेश यादव शाम 5 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *