सरला बिरला विश्वविद्यालय मे झारखंड स्टेट रैपिड चेस चौंपियनशिप का आठवां एवं अंतिम राउंड का खेल संपन्न

Jharkhand खेल झारखण्ड शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति


मुखर सवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय मे केवल शैक्षणिक विषयों पर ही नहीं ध्यान दिया जाता है बल्कि शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता को लेकर भी समय -समय कई आयोजनों को किया जाता है। सरला बिरला विश्वविद्यालय मे झारखंड स्टेट रैपिड चेस चौंपियनशिप का आठवां एवं अंतिम राउंड का खेल संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम के अभिषेक दास साढ़े सात अंकों के साथ विजेता एवं बोकारो के अंकित कुमार सिंह सात अंकों के साथ उपविजेता बने। रांची के विभाष कुमार सिंह भी सात अंक बनाकर तीसरे एवं पश्चिमी सिंहभूम के मनीष शर्मा 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद तीसरे झारखंड स्टेट ब्लिट्ज चेस चौंपियनशिप के प्रथम चार चरण का मैच खेला गया। अंतिम चार चरणों का खेल रविवार को खेला जाएगा। इसके उपरांत रैपिड और ब्लिट्ज दोनों टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *