सरला बिरला विश्वविद्यालय की मेजबानी में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू ) द्वारा आयोजित ईस्ट जोन चेस चौंपियनशिप (पुरुष) के दूसरे दिन के मुकाबलों में कलकत्ता विवि ने पटना विवि, जादवपुर विवि ने एसओए को और बीएचयू ने उत्कल विवि को मात दी

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति शिक्षा जगत


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय की मेजबानी में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू ) द्वारा आयोजित ईस्ट जोन चेस चौंपियनशिप (पुरुष) के दूसरे दिन के मुकाबलों के तीन चक्रों के बाद कलकत्ता, जादवपुर और एल. एन. मिथिला विश्वविद्यालय के प्रतिभागी आगे चल रहे हैं। आज हुए मुकाबलों में कलकत्ता विवि ने पटना विवि, जादवपुर विवि ने एसओए को और बीएचयू ने उत्कल विवि को मात दी।

एलएन मिथिला विश्वविद्यालय और कीट के बीच हुआ मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस दौरान एआईयू के ऑब्जर्वर डॉ. एन. आर. राजकुमार, चीफ आर्बिटर असित वरन चौधरी, डॉ. नीलिमा पाठक, एस. डांडीन, प्रवीण कुमार, आयोजन समिति के सचिव सुभाष शाहदेव एवं सह संयोजक राहुल रंजन भी उपस्थित रहे। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *