सरहुल पूजा में शामिल हुए श्रम नियोजन मंत्री सत्यानन्द भोगता, देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की किया कामना’ ’सरहुल पूजा हमसब को प्रकृति से जोड़ती है – सत्यानन्द भोगता’

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति साहित्य-संस्कृति

चतरा से मुखर संवाद व्यूरो रिपोर्ट
चतरा :- ’राज्य के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानन्द भोगता चतरा पहुँचे। इस दौरान मंत्री सत्यानन्द भोगता अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत चतरा शहर से सटे सरना टोंगरी पकरिया में आयोजित सरहुल पूजा में शामिल हुए। भोगता ने पूजा स्थल पर पूजा अर्चना कर सरहुल शोभा यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की। श्री भोगता के कार्यक्रम स्थल आगमन पर पूजा समिति के लोगों ने तिलक और अबीर गुलाल लगाकर, सरई फूल देकर स्वागत किया। इसके उपरांत पूजा स्थल परिसर में माननीय मंत्री ने सखुआ पौधा का वृक्षारोपण भी किया।

ततपश्चात माननीय मंत्री, चतरा उपायुक्त व अन्य गणमान्यों ने नगाड़े, मांदर के थाप सरहुल उत्सव का आनंद लिया। मंत्री श्री भोगता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल वसंत ऋतु में मनाए जाने वाला आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व है। सरहुल पूजा हमसब को सीधे तौर पर प्रकृति से जोड़ती है। आदिवासी समाज अनंतकाल से ही प्रकृति पूजक व पर्यावरण संरक्षक रहा है। यह पर्व नए साल की शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है। यह पर्व झारखंड, बिहार, उड़ीसा और बंगाल में भव्य तरीके से मनाया जाता है। इस सरहुल पूजा कार्यक्रम में चतरा उपायुक्त अबू इमरान, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, जिलापरिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, जिलापरिषद सदस्य निशा कुमारी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *