सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपने मुस्लिम कार्ड के जरिये झारखंड की राजनीति में दखल देने की घोषणा की

Jharkhand झारखण्ड
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी

रांची: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तबरेज अंसारी सहित कई व्यक्तिों के माॅब लिंचिंग के दौरान हुई मौत को लेकर झारखंड की रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा। सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि माॅब लिंंिचग को लेकर पुरी दुनिया में झारखंड बदनाम हो चुका है। झारखंड में अपने हक को लेने के लिये ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विभिन्न मुद्दों के बहाने मुस्लिम और आदिवासी कार्ड खेला तो भाजपा और आरएसएस को अपना दुश्मन भी बताते गए। रांची के बरियातू स्थित पहाड़ी मैदान में झारखंड में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि आखिर इस देश से मुसलमान ही क्यों बाहर जाएं। वे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा कि देश में पहुंचे किसी ङ्क्षहदू, सिख या बौद्ध को बाहर नहीं भेजा जाएगा। पार्टी की विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अमलीजामा पहनाते हुए उन्होंने मॉब लिंचिंग और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर रघुवर सरकार को घेरा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों को संविधान सभा के सदस्य के तौर पर जयपाल सिंह मुंडा के किए कार्यों को याद दिलाया। शेख भिखारी की भी भरपूर प्रशंसा की और कहा कि वर्तमान सरकार के जो क्रियाकलाप हैं उनसे इनकी आत्मा को ठेस पहुंचती होगी। आदिवासी, मुसलमान और अल्पसंख्यकों से उन्होंने कानूनी लड़ाई लडने और देश में निडर होकर रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *