सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशज मंडल मुर्मू का सिर काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपए देने का चैट हुआ वायरल, चम्पई सोेरेन ने कार्रवाई की मांग

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशज मंडल मुर्मू हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे। सोशल मीडिया में झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशज मंडल मुर्मू का सिर काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपए देकर सम्मानित किए जाने का एक मैसेज वायरल है। मैसेज में फोन नंबर 75439873474 से एक मैसेज के रिप्लाई में लिखा गया है- मंडल का सर जो भी काटेगा उनको 50 लाख रुपए देके सम्मानित किया जाएगा…..सिदो कान्हू बाइसी समिति की ओर से।

वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंपाई सोरेन ने इसे गंभीर मामला बताया है। चंपाई सोरेन ने इस चौट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए इसे राजनीति का निम्नतम स्तर करार दिया है.। चम्पई ने कहा है कि ऐसी धमकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। झारखंड पुलिस और साहिबगंज की पुलिस को टैग करते हुए उन्होंने अपील की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चंपाई सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा है कि ऐसी आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ झारखंड) और साहिबगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भी टैग करते हुए कहा है कि मंडल मुर्मू के परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करें. मंडल मुर्मू पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए थे। अक्टूबर के अंत में मंडल मुर्मू के अपहरण की अफवाह उड़ाई गई थी। इसके बाद साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में रहने वाले मंडल मुर्मू के परिजनों ने थाने में सनहा दर्ज करवाया। बाद में धनबाद पुलिस ने साहिबगंज पुलिस को बताया कि मंडल मुर्मू का अपहरण नहीं हुआ है। इसके बाद साहिबगंज पुलिस धनबाद गई और मंडल मुर्मू को लेकर वापस लौटी। मंडल मूर्मू को लेकर झारखंड में राजनीति काफी गर्म हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *