सिल्ली में चल रहा है नशा मुक्ति अभियान, समाजसेवी सहित पंचायती राज के प्रतिनिधि ले रहे हैं बढ़चढ़ कर भाग

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश बिहार राजनीति साहित्य-संस्कृति


मुखर संवाद के लिये सुमित कुमार की रिपोर्टः-
सिल्ली/ रांची: झारखंड सरकार की ओर से नशा मुक्ति अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ समाजसेवियों की ओर से बढ़चढ़कर भाग लिया जा रहा है। नशा मुक्त किसान समिति द्वारा गम्हार टोला, बुढा बेहरा,सिल्ली में नशा मुक्त गांव बनाने हेतु सभा का आयोजन किया गया। जिसका संचालन पंच सदस्य पंचानन मांझी, अध्यक्षता मुखिया रेखा देवी, बिषय कृषि, शिक्षा एवं नशा । नशा सबकुछ नाश करती है। इसलिए शिक्षा से बंचित नहीं होना चाहिए।तब किसान खुशहाल होगा।

जिप सदस्य वीणा देवी,पूर्व प्रमुख कमलनाथ माझी, वर्तमान प्रमुख जितेन्द्र बडाईक, कमलनाथ माझी ने इस संदर्भ में कहा कि शराब पीने वालों से आग्रह करना है कि धीरे-धीरे नशा से दुर रहे ताकि स्थिति में सुधार हो। अगल बगल शराब बेचने वाले पर प्रतिबंध होना चाहिए। आदर्श ग्राम तभी बनेगा जब गांव की समस्या का समाधान गांव में ही होना चाहिए। दुसरी तरफ खेती बाड़ी हमारा मुख्य जीविका का साधन है।मैं हमेशा प्रयासरत रहुगा। सुमित्रा देवी ने अपनी भावनाओं को प्रकट करती हुई कहा है कि सबसे पहले नशा खत्म हो जाएगा। उसके बाद में कृषि करेंगे। शिक्षा नही है तो आप जानवर के समान है। घर को संवारने में महिला का हाथ होता है। महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होनी चाहिए। महिलाओं के सहयोग से नशा मुक्ति से की पहल करनी है। नशा से बेटा और बाप खो जाता है। आपका सहयोग मिलेगा तो निश्चित रूप से नशा से मुक्त करूंगी। हमारा प्रयास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *