

मुखर संवाद के लिये अक्षरा सिन्हा की रिपोर्ट-
चेन्नई: भारत के लिये आज का दिन क्रिकेट के लियश्े खास रहा खासकर नये स्पीनर अक्षर पटेल ने कमाल ही कर दिया औश्र पूरी बाजी को पलटकर भारत को जीत का सेहरा पहना दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के जरिए क्रिकेट से सबसे लंबे प्रारूप में डेब्यू किया और उनका पदार्पण बेहद ही खास बन गया। भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रन से हरा दिया। भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 89 साल के इतिहास में रन के लिहाज से यह टीम इंडिया की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को 1986 में लीड्स में 279 रन से हराया था। अक्षर पटेल ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। वे डेब्यू टेस्ट में ऐसा करने वाले देश के छठे गेंदबाज बने। इस जीत के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है।
अगला टेस्ट 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में अक्षर पटेल ने कुल 7 विकेट चटकाए। चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 482 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन अक्षर पटेल की फिरकी के फेर में इंग्लैंड के बल्लेबाज फंस गए और इस लक्ष्य से काफी पीछे रह गए। हालांकि टीम के दूसरे स्पिनर आर अश्विन ने भी इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल ने मैच की दूसरी पारी में 21 ओवर में 60 रन देकर 5 विकेट लिया। उन्होंने भारत की तरफ से डेब्यू टेस्ट मैच की किसी पारी में फाइफर लेने का कमाल साल 2011-12 सीजन के बाद किया और वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के छठे गेंदबाज भी बने। अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पूर्व भारतीय गेंदबाज मुनफ पटेल की बराबरी कर ली। अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में 7 विकेट लिए और मुनफ ने भी इंग्लिश टीम के खिलाफ यही कमाल किया था। इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट प्रमियों में खुशी की लहर है।
