
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
चतरा: हाड़ कपानेवाली ठंढ़ में गरीबों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में गरीबों के लिये राहत की खबर यही है कि झारखंड सरकार की ओर से जिला प्रशासन ने पहल करते हुए इसकी व्यवस्था की हैै। श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता की ओर से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। राज्य के श्रम नियोजन मंत्री मंत्री सत्यानन्द भोगता चतरा जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के मोकतमा पंचायत के ग्राम कारी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान चतरा उपायुक्त अबू इमरान समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे…

