हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, देवघर का श्रावणी मेला और रथयात्रा का नहीं होगा आयोजन

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश बिहार साहित्य-संस्कृति

रांची से विशु विशाल की रिपोर्टः-
रांची: झारखंड की हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि देवघर में होनवाले श्रावणी मेले और भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन इस वर्ष नहीं किया जायेगा। राज्य के देवघर व दुमका में लगनेवाला श्रावणी मेला इस बार आयोजित नहीं होगा। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होनेवाला रथ मेला भी इस बार आयोजित नहीं होगा। आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही धार्मिक सभा, समागम आदि पर रोक लगा रखी है। ऐसे में श्रावणी मेला व रथ मेला का आयोजन नहीं हो सकता। अमिताभ कौशल के अनुसार, केंद्र सरकार ने 30 मई को लॉक डाउन में रियायतों केा लेकर जो आदेश जारी किया है उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अभी भी किसी तरह की पब्लिक गैदरिंग नहीं हो सकती। धार्मिक सभा और समागम के आयोजन भी रोक बरकरार रखी गई है। उनके अनुसार, केंद्र का उक्त आदेश अभी भी लागू है।कोरोना का प्रभाव विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेले पर भी पड़ा है। इस वर्ष श्रावणी मेले का आयोजन नहीं होगा। इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होनेवाला श्रीजगन्नाथ रथयात्रा मेला भी इस बार नहीं लगेगा। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही धार्मिक सभा, समागम आदि पर रोक लगा रखी है। ऐसे में श्रावणी मेला व रथ मेला का आयोजन नहीं हो सकता।अमिताभ कौशल के अनुसार, केंद्र सरकार ने 30 मई को लॉक डाउन में रियायतों को लेकर जो आदेश जारी किया है उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अभी भी किसी तरह की पब्लिक गैदिङ्क्षरग नहीं हो सकती। धार्मिक सभा और समागम के आयोजन भी रोक बरकरार रखी गई है। केंद्र का उक्त आदेश अभी भी लागू रहेगा। देवघर के श्रावणी मेले में देश-विदेश से लाखों लोग जुटते हैं। इससे लाखों लोगों को रोजगार भी मिलता है। मेले के आयोजन नहीं होने से उनके समक्ष रोजगार का संकट भी उत्पन्न हो जाएगा। भगवान जगन्नाथ के विभिन्न मंदिरों में भी बड़ा मेला लगता है, जो इस बार नहीं लग सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *