
बरहेट में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास
साहेबगंज: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन पर जमकर आरोप लगाया है। बरहेट में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की जमीनें हड़पी है और इसे लेकर वो चुप नहीं बैठने वाले हैं। झारखंड की सत्ता में दुबारा वापसी के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में दास ने साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड में जन चैपाल लगाई। जनता के साथ संवाद कर उनकी बातें सुनी। साथ ही समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया। बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पतना प्रखंड स्थित मयूरझुटटी पतना हटिया मैदान में मुख्यमंत्री जन चैपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बरहेट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन विधायक हैं। एक तरह पतना में जनचैपाल कर मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन को राजनीतिक चुनौती दी। एक सप्ताह पहले 26 अगस्त को बरहेट से ही प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने अपनी बदलाव यात्रा शुरू की थी। जनचैपाल के दौराान मुख्यमंत्री ने सीधे लोगो के साथ संवाद किया। शुरूआत में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन ने बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा जनता को संबोधित करेत हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास की गंगा बही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी राज्य की भाजपा सरकार ने हर तबके के लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचने का काम किया है। कहा- चाढ़े चार साल के कार्यकाल में हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 33 लाख गैस चूल्हा का वितरण किया है। 30 सितंबर तक और 10 हजार गैस चूल्हा का वितरण किया जाएगा। किसानों के लिए लाए गए मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत अब तक 35 लाख किसानों के बीच एक-एक किश्त का भुगतान किया गया है। दूसरी किश्त की राशि का भुगतान दुर्गा पूजा के समय किया जाएगा। नारी सशक्तीकरण पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में 2 लाख 16 हजार सखी मंडल गठन कर महिलाओं को रोजगार देने का काम किया है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन पर जमकर बरसते हुए कहा कि वे एसपीटी एक्ट का खुद उलंघन कर संथाल परगना सहित कई स्थानों पर आदिवासियों की 500 एकड़ से भी अधिक जमीन हड़प ली है। भाजपा सरकार किसी की भी जमीन नही लूटी है। मौके पर राजमहल विधायक अनंत ओझा, उपायुक्त राजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन, बरहेट की भाजपा नेत्री रेणुका मुर्मू, 20 सूत्री उपाध्यक्ष उज्जवल मंडल, पूर्व विधायक वेणी गुप्ता, जिला अध्यक्ष विश्वनाथ साह, बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास आदि उपस्थित थे।
