हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का आज राजभवन में होगा विस्तार, राज्यपाल सात मंत्रियों को दिलायेगी शपथ

Jharkhand झारखण्ड

रांची से अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: लगभग एक महीने के बाद हेमंत सोरेन सरकार का विस्तार होगा जो राजभवन के बिरसा मंडप में आज चार बजे संपन्न होगा। राजभवन में आयोजि होनेवाले कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू सात मंत्रियों को शपथ दिलायेंगी। जिसमें झामुमो के पांच और कांग्रेस के दो विधायक हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से हाजी हुसैन अंसारी, चंपई सोरेन, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी और मिथलेश ठाकुर हैं। वहीं, कांग्रेस से बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख मंत्री पद की शपथ लेंगे। झारखंड में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। इसमें से मुख्यमंत्री समेत 4 पहले ही मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं। मंगलवार को होने वाले पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। एक मंत्री पद को अभी खाली रखा गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि झामुमो सीएम के अलावा 6 मंत्री पद चाहता है। पार्टी का स्टैंड है कि इतने मंत्री पदों से सभी जाति-धर्म और वर्ग का प्रतिनिधित्व सरकार में हो जाएगा। इधर, कांग्रेस भी मंत्री पदों को लेकर इसी तरह का संतुलन चाहती है। ऐसे में वह कुल 5 मंत्री पद अपने कोटे से चाहती है। कांग्रेस से दो पहले ही मंत्री बन चुके हैं। अब और तीन मंत्री पद अपने कोटे से लेने के प्रयास में थी। हालांकि, माना जा रहा है कि सहमति नहीं बन पाई। इसीलिए मंत्रिपद में एक पद को फिलहाल खाली रखा गया है। हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम व डॉ. रामेश्वर उरांव और राजद से सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। झामुमो विधायक रविंद्र नाथ महतो को विधानसभा स्पीकर बनाया गया था। 29 दिसंबर को हुए शपथ ग्रहण के दौरान राज्य में राजद के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्रिपद की शपथ ली थी। मंत्रियों के शपथ लेने के बाद आज ही देर रात तक विभागों के बंटवारे की भी सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *